India-China Trade: भारत-चीन के संबंधों में सुधार, दोनों देशों के बीच व्यापार पहुंचा 155.6 अरब डॉलर
India-China Trade: चार साल से अधिक समय तक चले वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) गतिरोध के बाद भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंधों में लगातार सुधार हो रहा है। उड़ान शुरू करने से वीजा प्रतिबंधों में ढील कर कई कदम उठाएं गए हैं। इस बीच दोनों देशों का व्यापार भी 155.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
विस्तार
भारत-चीन का व्यापार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
दरअसल, नई दिल्ली में मंगलवार (03 फरवरी) को आयोजित चीनी नववर्ष के अवसर पर एक कार्यक्रम में भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 2026 चीनी नव वर्ष समारोह में जू फेइहोंग ने कहा, 'पिछले अगस्त में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तियानजिन में एक सफल बैठक की, जिसने चीन-भारत संबंधों को 'एक नए सिरे से शुरुआत' से सुधार के एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। सभी स्तरों पर आदान-प्रदान अधिक नियमित हो गए हैं। आर्थिक और व्यापारिक सहयोग नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। लोगों के बीच आदान-प्रदान अधिक सक्रिय हो गया है।'
#WATCH | Delhi | 2026 Chinese New Year Reception, Chinese Ambassador to India, Xu Feihong, says, "Last August, President Xi Jinping and Prime Minister Narendra Modi held a successful meeting in Tianjin, which leads China-India relations from 'a reset and fresh start' to a new… pic.twitter.com/e4Kxz8oWDK
— ANI (@ANI) February 3, 2026
द्विपक्षीय व्यापार पहुंचा 155.6 अरब डॉलर
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर सुधार हुआ है। 2025 में चीन और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 155.6 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्शाता है। चीन को भारत के निर्यात में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की अपार संभावनाओं को प्रदर्शित करता है।
चीनी राजदूत ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आत्मनिर्भरता पर चीन का जोर भारत की आत्मनिर्भर भारत रणनीति से मेल खाता है। इसी के साथ राजदूत ने कहा कि व्यापार में यह इजाफा दोनों देशों के संबंधों में सुधार के साफ संकेत हैं।
#WATCH | West Bengal | The Consulate General of the People's Republic of China in Kolkata holds the Spring Festival (Chinese New Year) Reception 2026 (03.02) pic.twitter.com/3bwEY53iM7
— ANI (@ANI) February 3, 2026
कोलकाता में चीनी नव वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के महावाणिज्य दूतावास ने स्प्रिंग फेस्टिवल (चीनी नव वर्ष) 2026 का आयोजन किया गया। जिसे लेकर चीनी महावाणिज्यदूत जू वेई ने कहा, 'मुझे खुशी है कि मेरे स्वागत समारोह में कई भारतीय मित्र आए। एक भारतीय कलाकार ने चीनी मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया, जो बेहद अद्भुत था। उन्होंने भी इसका खूब आनंद लिया। इससे पता चलता है कि हमारी साझा संस्कृति और जुड़ाव के माध्यम से हम कितने करीब हैं।'
ये भी पढ़ें: कपड़े, आभूषण और...?: ट्रंप टैरिफ के 50% से 18% होने का क्या नतीजा, किस सेक्टर पर अब कितना असर; कौन बेअसर
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे पास पहले से ही कई सीधी (भारत-चीन) उड़ानें हैं और हम और अधिक उड़ानों की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों पक्षों की ओर से विभिन्न स्तरों पर बातचीत चल रही है। मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक चीनी पर्यटक भारत आएं। मुझे खुशी है कि भारतीय सरकार ने वीजा प्रतिबंधों में ढील दी है। हम चाहते हैं कि चीनी पर्यटक अद्भुत भारत का अनुभव करें। मैंने पर्यटन मंत्री से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में पर चर्चा की। हम पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, जैसे कि पर्यटन क्षेत्र की एजेंसियों को भारत आने के लिए आमंत्रित करना ताकि भारतीयों और चीनी लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा सके।'
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
