Hindi News
›
Live
›
India News
›
Parliament Budget Session Day 6 Live Updates PM Modi Reply to Discussion in Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings
Live
Parliament Budget Session News LIVE: संसद के बजट सत्र का छठा दिन आज, पीएम मोदी लोकसभा में देंगे चर्चा का जवाब
{"_id":"6982a7a52e7677d6ef078d1d","slug":"parliament-budget-session-day-6-live-updates-pm-modi-reply-to-discussion-in-lok-sabha-rajya-sabha-proceedings-2026-02-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Budget Session News LIVE: संसद के बजट सत्र का छठा दिन आज, पीएम मोदी लोकसभा में देंगे चर्चा का जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। बीते दो दिनों में लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण बाधित हुई है। आज पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। राज्यसभा में भी कई अहम विधायी कामकाज सूचीबद्ध हैं। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
Parliament Budget Session News LIVE: संसद के बजट सत्र का छठा दिन आज, पीएम मोदी लोकसभा में देंगे चर्चा का जवाब
संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज छठे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में पांचवें दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। दूसरी तरफ राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी ने एक मैगजीन का हवाला देते हुए अप्रकाशित किताब के अंशों को उद्धृत करने की अनुमति मांगी, जिस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। विपक्ष ने आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मसलों पर चर्चा नहीं करना चाहती।
राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, आठ लोकसभा सांसदों को निलंबित किया गया
लोकसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सांसद और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि विपक्ष के नेता को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। हंगामे और शोरगुल के बीच लोकसभा के वेल में घुसकर स्पीकर के आसन की तरफ कागज उछालने वाले आठ सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की गई। मंगलवार दोपहर करीब 3.03 बजे सात कांग्रेस और एक सीपीएम सांसद को पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया। पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने तीन बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद आठों सांसदों के नामों का उल्लेख किया। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव रखा कि संसदीय मर्यादा को तार-तार करने वाले इन आठ सांसदों को नियमों के अंतर्गत पूरे सत्र से निलंबित कर दिया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।