सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala

Top News: वॉशिंगटन में जयशंकर-रुबियो की बैठक; पहाड़ों पर बर्फ-मैदानों में बारिश; ग्रीस नाव हादसे में 14 की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एतिहासिक व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यह मुलाकात महत्वपूर्ण खनिजों पर पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले हुई। वहीं उत्तर से दक्षिण तक देश का मौसम इन दिनों कई रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर तेज हो गया, तो कहीं शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को थाम लिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, जबकि दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं ने मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रीस के पूर्वी एजियन द्वीप चियोस के पास एक स्पीडबोट और ग्रीक कोस्ट गार्ड की नाव की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ग्रीक कोस्ट गार्ड ने मंगलवार को बताया कि 24 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसमें दो कोस्ट गार्ड अधिकारी भी घायल हुए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि स्पीडबोट में कुल कितने लोग थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos

व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो - फोटो : ANI

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एतिहासिक व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यह मुलाकात महत्वपूर्ण खनिजों पर पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले हुई। रुबियो ने स्टेट डिपार्टमेंट में जयशंकर का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश-बिजली जारी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

उत्तर से दक्षिण तक देश का मौसम इन दिनों कई रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर तेज हो गया, तो कहीं शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को थाम लिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, जबकि दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं ने मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक यह बदलाव फिलहाल कुछ दिनों तक बना रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

ग्रीस में बड़ा हादसा: ग्रीक कोस्ट गार्ड के जहाज से टकराई अप्रवासियों की नौका

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

ग्रीस के पूर्वी एजियन द्वीप चियोस के पास एक स्पीडबोट और ग्रीक कोस्ट गार्ड की नाव की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ग्रीक कोस्ट गार्ड ने मंगलवार को बताया कि 24 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसमें दो कोस्ट गार्ड अधिकारी भी घायल हुए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि स्पीडबोट में कुल कितने लोग थे। पढ़ें पूरी खबर..

बंगाल में एसआईआर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

सीएम ममता राज्य में जारी मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होने वाली सुनवाई में खुद अपनी दलीलें रख सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ मोस्तरी बानू और टीएमसी सांसदों डेरेक ओ ब्रायन व डोला सेन की तीन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता ने अलग से एक याचिका दाखिल की है। हालांकि, उनकी याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं है। पढ़ें पूरी खबर..

सुपारी किलर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
2 - फोटो : अमर उजाला

सारनाथ थाना क्षेत्र में महेंद्र गौतम की हत्या करने वाले सुपारी किलर बनारसी यादव पर एक लाख का पुरस्कार घोषित था। आज एसटीएफ टीम के साथ चौबेपुर थाना अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बनारसी पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है। मौके से दो पिस्टल और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में स्पेन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
सोशल मीडिया (सांकेतिक) - फोटो : एआई

कई अन्य देशों की तरह स्पेन की सरकार भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मंगलवार को कहा, यह कदम युवाओं को ऑनलाइन कंटेंट के नुकसान से बचाने के लिए उठाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एअर इंडिया और इंडिगो के विमान के पंख टकराए

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा - फोटो : एएनआई

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा विमान हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरे दो विमानों के बीच जमीन पर टक्कर हो गई। घटना रनवे और टैक्सीवे क्षेत्र में हुई, जहां एक विमान खड़ा था और दूसरा लैंडिंग के बाद आगे बढ़ रहा था। राहत की बात यह रही कि इस टक्कर में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर...

लीबिया के पूर्व तानाशाह गद्दाफी के बेटे की मौत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
लीबिया का झंडा - फोटो : AI

लीबिया की राजनीति से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे और कभी सत्ता का उत्तराधिकारी माने जाने वाले सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की मौत हो गई है। उनकी उम्र 53 साल थी। लीबिया के अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है। देखा जाए तो पश्चिमी लीबिया के जिंतान शहर में हुई इस घटना ने एक बार फिर देश की अस्थिर सुरक्षा स्थिति और लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक संघर्ष को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में CCTV फुटेज में दिखा आरोपी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाने वाले संदिग्ध को विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास लगे CCTV कैमरों में देखा गया। संदिग्ध को सीसीटीवी कैमरे में अपराध करने के बाद भागते हुए देखा गया। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4th February 2026 Updates on amar ujala
शेफाली और लिजेली - फोटो : PTI
दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुजरात जाएंट्स ने बेथ मूनी के नाबाद अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed