सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Price Hike Gold Price Sone Chandi ke Bhav Saraafa Association Business News in Hindi

Gold Silver Price: तीन दिन की गिरावट के बाद चमकी चांदी; भाव ₹2.80लाख प्रति किलोग्राम के पार, जानें सोने का भाव

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 03 Feb 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन दिन की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया। चांदी ₹24,000 बढ़कर ₹2.84 लाख प्रति किलो और सोना ₹5,000 चढ़कर ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Silver Price Hike Gold Price Sone Chandi ke Bhav Saraafa Association Business News in Hindi
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सोने-चांदी कीमतें फिर से आसामन छूने लगी। राजधानी दिल्ली में मंगलावर को  सोना और चांदी की कीमतों ने तीन दिन की तेज गिरावट के बाद जोरदार वापसी की। वैश्विक बाजारों में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच चांदी में तेज उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोने के दाम भी मजबूत हुए।

Trending Videos

चांदी  की कीमतों में 24,000 का उछाल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत ₹24,000 यानी 9.23 प्रतिशत बढ़कर ₹2,84,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई। सोमवार को चांदी ₹52,000 की गिरावट के साथ ₹2,60,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी। इससे पहले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में कुल ₹1,44,500 यानी करीब 36 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। 29 जनवरी को चांदी ₹4,04,500 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने की कीमतों में 5000 रुपये का उछाल

सोने में भी रिकवरी देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹5,000 या 3.3 प्रतिशत चढ़कर ₹1,57,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को यह ₹1,52,700 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, रिकॉर्ड स्तर से अब भी सोना नीचे है। 29 जनवरी को सोना ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था, जहां से अब तक इसमें करीब ₹30,300 यानी लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।


बाजार विश्लेषकों का कहना है कि हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, लेकिन अब कीमतों में आई नरमी को खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, रिकॉर्ड तेजी के बाद आई तेज गिरावट से सोना चार हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया था, जिसके बाद इसमें आंशिक रिकवरी देखने को मिली। चांदी में भी दो दिन की भारी बिकवाली के बाद बॉटम फिशिंग से कीमतों को सहारा मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी घरेलू रुझान की झलक दिखी। स्पॉट सिल्वर 12.07 प्रतिशत उछलकर USD 88.77 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 5.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,935.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च कायनात चेनवाला ने कहा कि दोनों कीमती धातुओं में तेज रिकवरी देखने को मिली है। बीते दो सत्रों में 15 से 30 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के बाद यह उछाल आया है। उनके मुताबिक, हालिया बिकवाली उच्च मार्जिन आवश्यकताओं और इस आशंका से बढ़ी कि अमेरिकी फेड की मौद्रिक नीति में ढील अब देर से आएगी।

आगे के रुझान पर उन्होंने कहा कि सोना और चांदी में अस्थिरता बनी रह सकती है। निवेशकों की नजर अमेरिका के आगामी रोजगार आंकड़ों पर रहेगी, जो फेड की अगली ब्याज दर कटौती के समय को लेकर संकेत दे सकते हैं। इसके अलावा, चीन के बाजारों की गतिविधियां भी अहम रहेंगी, जहां शंघाई और कॉमेक्स के बीच प्रीमियम अंतर ने पहले चांदी में असाधारण उतार-चढ़ाव को बढ़ावा दिया था। चीनी नववर्ष की छुट्टियों के बाद भी बाजार में तेज हलचल की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed