सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India benefit from the trade agreement with the US?: The country's growth rate is estimated to be 6.9%

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को कितना लाभ?: देश का विकास दर 6.9% होने का अनुमान, जानें दावा

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 03 Feb 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद अमेरिकी टैरिफ घटने से भारत की जीडीपी ग्रोथ को समर्थन मिलने की उम्मीद है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि इससे 2026 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि बढ़कर 6.9% हो सकती है।

India benefit from the trade agreement with the US?: The country's growth rate is estimated to be 6.9%
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अंतिम रूप लेने के बाद भारत के आर्थिक परिदृश्य को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका की ओर से भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ में कटौती से भारत की आर्थिक वृद्धि, निवेश माहौल और बाह्य संतुलन को समर्थन मिलेगा।

Trending Videos


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि भारतीय सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि इस कदम से भारत की टैरिफ दर अब अधिकांश एशियाई देशों के 15-19 प्रतिशत के दायरे के अनुरूप हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीपी में सालाना आधार पर करीब 0.2% से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी

रिपोर्ट का कहना है कि अगर अमेरिका भारतीय सामानों पर कम किया गया टैरिफ लागू रहता है, तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। इसके चलते देश की जीडीपी सालाना आधार पर करीब 0.2 प्रतिशत ज्यादा बढ़ सकती है। यह अनुमान इसलिए लगाया गया है क्योंकि भारत के कुल जीडीपी का लगभग 4 प्रतिशत हिस्सा ऐसे सामानों के निर्यात से जुड़ा है, जिनकी मांग अमेरिका में होती है। साथ ही, टैरिफ घटने पर इन सामानों की मांग बढ़ने की संभावना रहती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह आकलन किया गया है।


निवेश के मोर्चे पर, गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि इस समझौते के बाद ट्रेड पॉलिसी को लेकर बनी अनिश्चितता कम होगी, जिससे निजी निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलेंडर वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में निजी पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में सुधार से वास्तविक जीडीपी वृद्धि को और मजबूती मिल सकती है।

भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ने की उम्मीद

इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए गोल्डमैन सैक्स ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान 20 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है।

चालू खाता घाटा में आ सकती है गिरावट

बाह्य संतुलन के संदर्भ में रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यात पर टैरिफ घटने से कैलेंडर वर्ष 2026 में चालू खाता घाटा लगभग 0.25 प्रतिशत जीडीपी घटकर 0.8 प्रतिशत पर आ सकता है। इसके अलावा, ट्रेड टेंशन में नरमी से पूंजी प्रवाह में सुधार की संभावना है, जिससे रुपये पर दबाव कम होने और वित्तीय परिस्थितियों में स्थिरता आने की उम्मीद जताई गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed