{"_id":"69819b150b3165b42702794b","slug":"india-us-trade-deal-piyush-goyal-in-parliament-commerce-ministry-statement-hindi-news-updates-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US Trade Deal: संसद में ब्योरा देगी सरकार, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल टैरिफ-ट्रेड डील पर दे सकते हैं बयान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India-US Trade Deal: संसद में ब्योरा देगी सरकार, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल टैरिफ-ट्रेड डील पर दे सकते हैं बयान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अहम बातचीत के बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मुंबई से दिल्ली लौट रहे हैं और मंगलवार को संसद में बयान दे सकते हैं। समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने का फैसला किया है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से टैरिफ को लेकर लिए गए एलान पर संसद में जानकारी दे सकते हैं। मुंबई से दिल्ली लौट रहे गोयल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वह मंगलवार को संसद में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान दे सकते हैं।
इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा। उन्होंने कहा कि इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।
Trending Videos
अमेरिकी ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा। उन्होंने कहा कि इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
