{"_id":"69816ee8e0311783c5059f32","slug":"today-sarafa-bazar-gold-price-aaj-sona-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-mcx-rates-news-gold-silver-trade-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में भी तेजी, चांदी की दरों में ₹21000 का उछाल, सोना करीब ₹6000 महंगा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में भी तेजी, चांदी की दरों में ₹21000 का उछाल, सोना करीब ₹6000 महंगा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार
लगातार गिरावट के बाद आज सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। सोना करीब 6,050 रुपये महंगा होकर 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में करीब 9 फीसदी की तेजी आई और इसके भाव 20,940 रुपये बढ़कर 2,54,200 रुपये प्रति किलो हो गए।
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति और टैरिफ में 18 फीसदी की कटौती का बड़ा असर शेयर बाजार के साथ अब कमोडिटी मार्केट पर भी दिख रहा है। बीते पांच कारोबारी दिनों में लगातार गिरने के बाद आज सोना-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में करीब 6050 रुपये की तेजी देखी गई। वहीं चांदी के भाव में 9 फीसदी की तेजी के साथ 20940 रुपये का उछाल आया। ऐसे में अब सोने का ताजा भाव 1,49,200 रुपए 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,54,200 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें- The Bonus Market Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, US-भारत के बीच ट्रेड डील का असर
Trending Videos
दर्ज की गई थी भारी गिरावट
इससे पहले सोमवार (02 फरवरी) को अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई और यह 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। पिछले तीन सत्रों में चांदी अपने 29 जनवरी के उच्चतम स्तर से लगभग 36 प्रतिशत गिरी थी। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 12,800 रुपये गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- The Bonus Market Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, US-भारत के बीच ट्रेड डील का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह कारोबार के दौरान सोना करीब 137 डॉलर यानी लगभग 3 फीसदी चढ़कर 4,789 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी में और भी तेज उछाल देखने को मिला, जो 5.81 फीसदी या करीब 4.4 डॉलर की बढ़त के साथ 81 डॉलर प्रति औंस के स्तर के पार कारोबार करती नजर आई।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
