सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price

Gold Silver Price Today: बजट के एलानों के बाद सोने-चांदी के भाव पर क्या असर? जानें सर्राफा बाजार का अपडेट

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sun, 01 Feb 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

बजट के एलानों के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोना ₹7,653 गिरकर ₹1,42,000 और चांदी ₹22,648 टूटकर ₹2,69,277 पर आ गई। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price
सोना-चांदी - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय बजट के दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोना 7,600 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 22,600 रुपये तक की गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना 7,653 रुपये या 5 प्रतिशत गिरकर 1,42,000 पर आ गया। वहीं चांदी 22,648 रुपये सस्ती होकर 2,69,277 पर आ गई। इसमें 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।

Trending Videos


केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इससे पहले बीते सप्ताह भी सोना-चांदी की कीमतों में भारी टूट देखने को मिली थी। एक ही दिन में चांदी करीब 30 फीसदी तक सस्ती हो गई थी, जबकि सोना लगभग 17 फीसदी फिसल गया था। जानकारों के मुताबिक, बजट से जुड़ी अनिश्चितता, वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं पर लगातार दबाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी की गिरावट कैसी रही?

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना-चांदी बुरी तरह टूटे थे। खास बात यह रही कि गिरावट से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 4,20,048 रुपये के लाइफटाइम हाई पर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन इसमें जोरदार गिरावट आई और भाव 1.28 लाख रुपये टूटकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। बजट पेश होने से पहले रविवार को गिरावट और गहरी हो गई। चांदी करीब 9 फीसदी या 26,273 रुपये से ज्यादा सस्ती होकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

सोने का हाल हुआ बेहाल

सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना गुरुवार को 1,93,096 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने के बाद भरभराकर टूटा था और 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,50,849 रुपये पर आ गया था। रविवार को कारोबार शुरू होते ही इसमें फिर तेज बिकवाली दिखी और सोना 8.80 फीसदी से ज्यादा फिसल गया। 10 ग्राम सोने का भाव करीब 13,711 रुपये गिरकर 1,38,634 रुपये पर आ गया।

गिरावट की पहली से जताई गई थी उम्मीद

बाजार जानकारों के मुताबिक, इस बार बजट रविवार को पेश होने के कारण कमोडिटी बाजार में भी ट्रेडिंग हो रही है। सोना-चांदी में गिरावट की आशंका पहले से जताई जा रही थी। माना जा रहा था कि बीते सप्ताह की तेज गिरावट से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है और इसका असर बजट डे पर भारी बिकवाली के रूप में देखने को मिल सकता है। वायदा कारोबार शुरू होते ही यह अनुमान सच साबित होता नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed