सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget 2026 India nirmala sitharaman big announcement for health sector highlights and announcements in

Health Budget 2026: 'सस्ती दवाइयां, 2.5 लाख नौकरियां, 3 नए आयुर्वेदिक संस्थान'; स्वास्थ्य बजट के बड़े एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवीन पारमुवाल Updated Sun, 01 Feb 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Health Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया। बजट में हेल्थ सेक्टर को लेकर कई बड़े एलान हुए हैं। सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने पर खास फोकस रखा है। यहां जानिए बजट में हेल्थ सेक्टर की बड़ी घोषणाएं।

Union Budget 2026 India nirmala sitharaman big announcement for health sector highlights and announcements in
हेल्थ सेक्टर की बड़ी घोषणाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Health Budget 2026 Big Announcement: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना लगातार 9वां बजट पेश किया। इस बजट को विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक बताया है। देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम एलान किए गए हैं। आइए जानते हैं कि बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए क्या खास है।
Trending Videos


कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत

बजट में कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने पर जोर दिया गया है। 17 जरूरी कैंसर की दवाओं पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह हटा दिया गया है। इस फैसले से कैंसर मरीजों के लिए महंगी दवाएं सस्ती हो जाएंगी। इसके अलावा, 7 अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर भी इंपोर्ट ड्यूटी में छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा
देश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच बड़े मेडिकल हब बनाए जाएंगे। इन हब को बनाने में निजी क्षेत्र की भी भागीदारी होगी। इन हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स में आयुष केंद्र, जांच केंद्र और इलाज के बाद की देखभाल के लिए सेंटर भी होंगे। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

बायोफार्मा शक्ति योजना की शुरुआत
भारत को दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग का दुनिया में नंबर-1 केंद्र बनाने का लक्ष्य है। इसे लेकर सरकार ने बायोफार्मा शक्ति योजना का एलान किया है। इस पर अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका मकसद कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों की जैविक दवाओं का देश में उत्पादन बढ़ाना है। सरकार भारत को इस क्षेत्र में एक ग्लोबल हब बनाना चाहती है। इसके लिए क्लिनिकल ट्रायल का नेटवर्क बनाया जाएगा और संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा।

2.5 लाख नौकरियों की सौगात
बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया है। अगले 5 वर्षों में 1 लाख सहायक स्वास्थ्य कर्मियों (AHP) को ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही, 1.5 लाख केयर गिवर्स भी तैयार किए जाएंगे, जो खासकर बुजुर्गों की देखभाल करेंगे। रेडियोलॉजी और एनेस्थीसिया जैसे विषयों की पढ़ाई कराने वाले संस्थानों को भी बेहतर बनाया जाएगा।

3 नए आयुर्वेद संस्थान की घोषणा
सरकार ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा देने का फैसला किया है। देश में 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोले जाएंगे। योग और आयुर्वेद को दुनिया भर में पहचान दिलाने के लिए काम किया जाएगा। जामनगर में स्थित WHO के ग्लोबल सेंटर को और मजबूत किया जाएगा, जिससे आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्यात भी बढ़ेगा।

मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
उत्तर भारत में एक नया राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (NIMHANS-2) खोला जाएगा। डिजिटल प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स की मानसिक सेहत पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रामा केयर की क्षमता 50% बढ़ाई जाएगी।

बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए की गई बड़ी घोषणाएं...
  • कैंसर रोगियों को राहत: कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी।
  • मानसिक स्वास्थ्य और अन्य सुधार: उत्तर भारत में NIMHANS-2। एक नया राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान। डिजिटल प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स की मानसिक सेहत पर ध्यान। रांची और तेजपुर की स्वास्थ्य संस्थाओं को अपग्रेड। जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर की क्षमता 50% बढ़ाना। आर्टिफिशियल लिम्ब्स बनाने को सपोर्ट।
  • रोजगार और ट्रेनिंग: स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्किल-आधारित नौकरियोंको बढ़ावा दिया जाएगा।
  • नए प्रोफेशनल्स: अगले 5 वर्षो में 1 लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHP) और 1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • संस्थानों का अपग्रेड: रेडियोलॉजी और एनेस्थीशिया जैसे खास विषयों की पढ़ाई कराने वाले संस्थानों को बेहतर बनाया जाएगा।
  • रीजनल मेडिकल हब: देश में 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे, जिसमें प्राइवेट सेक्टर की भी भागीदारी होगी।
  • हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स: नए कॉम्प्लेक्स बनेंगे जहां एक ही छत के नीचे AYUSH केंद्र, डायग्नोस्टिक (जांच), और रीहैब (पुनर्वास) जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
  • नये संस्थान: देश में 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान खोले जाएंगे।
  • प्राचीन पद्धति: योग और आयुर्वेद को दुनियाभर में और अधिक पहचान दिलाने पर जोर दिया जाएगा।
  • बड़ा निवेश: 'बायो-फार्मा शक्ति' पहल के तहत अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
  • ग्लोबल हब: भारत को दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग का दुनिया में नंबर-1 केंद्र बनाने का लक्ष्य है।
  • रिसर्च नेटवर्क: देशभर में 10,000 नई क्लीनिकल ट्रायल साइट्स बनाई जाएंगी ताकि रिसर्च का काम तेजी से हो सके।
  • संस्थानों का विकास: बायो-फार्मा क्षेत्र में शोध के लिए 3 नए राष्ट्रीय संस्थान बनेंगे और 7 पुराने संस्थानों को मॉडर्न तकनीक से लैस किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बजट 2026 में क्या कुछ मिला, यहां जानें सभी अपडेट्स

बजट 2024-25 में क्या था?
बजट 2024-25 में स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए 90,958 करोड़ रुपये दिए गए थे। उस समय आयुष्मान भारत योजना के लिए 7,300 करोड़ रुपये का प्रावधान था। इस बार का बजट विशेष रूप से कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज सस्ता करने और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें: Budget 2026: बजट के दिन हर साल अपनी साड़ी से कुछ न कुछ संदेश देती हैं वित्त मंत्री, देखें उनके पिछले लुक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed