सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget 2026: Good news for farmers in Budget 2026! Major decisions on KCC, Makhana Board, Farmers Budget

Union Budget 2026: बजट में छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ा एलान, आय में इजाफा करने पर होगा सरकार का फोकस

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 01 Feb 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Union Budget 2026 Expectations For Farmers: केंद्रीय बजट 2026 में किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण बताया कि छोटे और सीमांत किसानों की आय में बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। पढ़ें ...बजट 2026 में किसानों और पशुपालकों के लिए क्या-क्या एलान किया गया है।

Union Budget 2026: Good news for farmers in Budget 2026! Major decisions on KCC, Makhana Board, Farmers Budget
बजट में किसानों के लिए बड़े एलान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय बजट 2026 में किसानों के लिए सरकार ने बड़े एलान किए हैं। इस बार कृषि मंत्रालय के लिए कुल 1.40 लाख करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बजट 2026 में छोटे और सीमांत किसानों की आय में इजाफा करने के लिए ध्यान केंद्रित किया गया है। इस दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास किया जाएगा। तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत की जाएंगी।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - बजट में क्या सस्ता-क्या महंगा?: माइक्रोवेव ओवन-EV की कीमत घटेंगी, कैंसर दवाएं सस्ती होंगी, जानें सार
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम का एलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान बताया कि स्टार्टअप और महिलाओं की अगुवाई वाले समूह बाजार से जुड़ेंगे। जबकि पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम शुरू होंगे। पुशधन उद्यमों का संवर्धन और आधुनिकीकरण होगा। पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा।



भारतीय काजू और कोको के लिए बनेंगे समर्पित कार्यक्रम
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि तटीय इलाकों में नारियल, चंदन, काजू जैसी फसलों को सहायता दी जाएगी। नारियल उत्पादन में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए नारियल संवर्धन योजना लाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय काजू और कोको के लिए समर्पित कार्यक्रम लाए जाएंगे। इन्हें वैश्विक ब्रांड बनाने का काम किया जाएगा। भारतीय चंदन लकड़ी की गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए राज्यों से सहयोग किया जाएगा। वहीं अखरोट, बादाम की पैदावार बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम शुरू होगा।

भारत-VISTAAR कार्यक्रम की होगी शुरुआत- सीतारमण
वित्त मंत्री ने बताया कि एआई टूल- भारत-VISTAAR कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह बहुभाषी एआई टूल किसानों को बेहतर फैसले लेने में मदद करेगा, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण महिलाओं की अगुवाई वाले उद्यमों के लिए स्व-सहायता उद्यम (SHE-Marts) शुरू किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Budget 2026: बुनियादी ढांचे पर जोर, कैपेक्स ₹12.2 लाख करोड़; रेयर अर्थ के लिए पैकेज, जानें बजट की बड़ी बातें

बजट 2024-25 में किसानों के लिए क्या था?
बता दें कि, बजट 2024-25 में कृषि मंत्रालय के लिए 1,32,469 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। उस समय का मुख्य ध्यान कृषि अनुसंधान के व्यापक बदलाव और 109 नई बीजों की किस्मों के परीक्षण पर था। प्राकृतिक खेती के लिए एक करोड़ किसानों को प्रशिक्षित करने की योजना भी शुरू की गई थी। 2025-26 का बजट इन पहलों को 'धन-धान्य योजना' जैसे बड़े मिशनों के साथ अगले स्तर पर ले गया है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed