{"_id":"6981ec6a01af77a1f90a4d75","slug":"q3-results-ael-s-third-quarter-net-profit-increased-90-times-to-rs-5627-crore-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Q3 Results: एईएल का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 90 गुना बढ़कर 5627 करोड़ रुपये हुआ, जानिए आंकड़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Q3 Results: एईएल का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 90 गुना बढ़कर 5627 करोड़ रुपये हुआ, जानिए आंकड़े
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुद्ध मुनाफा 90 गुना बढ़ा। इस दौरान नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन शुरू हुआ और कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तय समय पर पूरे किए गए।
भारतीय अर्थव्यवस्था।
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
विस्तार
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में जबरदस्त नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 90 गुना बढ़कर 5,627 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Trending Videos
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में एईएल का कंसोलिडेटेड एबिटा (EBITDA) 11,985 करोड़ रुपये रहा, जबकि इस अवधि में कुल राजस्व 69,756 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिचालन उपलब्धियों की बात करें तो एईएल ने अधिग्रहण के पांच साल से कम समय में नवी मुंबई ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का संचालन शुरू कर दिया, जिससे कंपनी का समयबद्ध निष्पादन और तेज प्रोजेक्ट डिलीवरी का ट्रैक रिकॉर्ड और मजबूत हुआ। तिमाही के दौरान कंपनी ने दो एचएएम रोड प्रोजेक्ट भी पूरे किए और गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। ये सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी हुईं।
कंपनी के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि मजबूत रणनीति और परिचालन उत्कृष्टता के दम पर वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में एईएल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे समूह की विविध इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और सुदृढ़ बिजनेस मॉडल की ताकत को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
