सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 250 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 26 May 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 से अधिक अंकों की गिरावट, निफ्टी 24,000 से नीचे फिसला। शेयर बाजार के ताजा अपडेट और निवेश की रणनीति के लिए पढ़ें खबर।

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market
शेयर बाजार में गिरावट के कारण - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। जहां सेंसेक्स 250 अंकों से अधिक गिर गया। वहीं, निफ्टी 24 हजार से नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान एयरटेल और इंडिगो जैसे शेयरों में 4% तक की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती सत्र में एक समय पर सेंसेक्स 264.82 अंक गिरकर 76,224.14 तक टूट गया। निफ्टी 27.6 अंक गिरकर 24,004.10 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 95.40 पर आ गया।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

इंडिगो, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ट्रेंट, टाइटन कंपनी और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से पिछड़ गए। वहीं दूसरी ओर, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बीईएल और एचसीएल टेक के शेयर लाभ कमाने वाले प्रमुख शेयर रहे। प्रमुख सूचकांकों में व्यापक क्षेत्रीय गिरावट देखी गई, जिसमें निफ्टी ऑयल एंड गैस सूचकांक 0.31 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.14 प्रतिशत गिर गया। इस गिरावट के विपरीत, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फार्मा सूचकांक क्रमशः 0.23 प्रतिशत और 0.18 प्रतिशत चढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिखी थी तेजी

इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट इसका मुख्य कारण थी। अमेरिकी-ईरान वार्ता से जुड़े सकारात्मक माहौल ने भी बाजार को मजबूत सहारा दिया था। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि मंगलवार को सुबह बाजार में बिकवाली हावी दिखी।

विज्ञापन
Trending Videos


कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने बताया कि लंबे समय बाद निफ्टी ने न केवल 20-दिवसीय एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) को पार किया, बल्कि इसके ऊपर बंद भी हुआ, जिससे मौजूदा स्तरों से आगे की तेजी को समर्थन मिला।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटीज विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "ईरानी ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद पश्चिम एशिया में लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की आशंकाएं फिर से जाग उठीं, जिसके चलते एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट आई और पिछले सत्र की कुछ बढ़त उलट गई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed