सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Price Hike Updates CNG Petrol Diesel and LPG Energy expensive Delhi and big cities new price today hindi news

Price Hike Updates: दिल्ली-NCR में CNG दो रुपये और महंगी, नई कीमत ₹83 के पार; पेट्रोल-डीजल के दाम क्या?

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 26 May 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Price Hike Updates: दिल्ली में सीएनजी और महंगी हो गई है। नई की कीमत ₹83 के पार जा चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में सीएनजी दो रुपये महंगी होने के बाद 83.09 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। बीते 12 दिनों में दाम चौथी बार बढ़ाए गए हैं। कीमतों में इजाफा होने के बाद अलग-अलग शहरों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के नए दाम क्या हैं? जानिए इस खबर में...

Price Hike Updates CNG Petrol Diesel and LPG Energy expensive Delhi and big cities new price today hindi news
सीएनजी की कीमत बढ़ी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जनता पहले से ही पेट्रोल और डीजल के भारी दामों से परेशान थी। अब सीएनजी भी आम आदमी की जेब खाली कर रही है। आज दिल्ली में सीएनजी के दाम दो रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। कल तक यहां सीएनजी का रेट 81.09 रुपये था। अब दो रुपये की तेजी के बाद दिल्ली में सीएनजी 83.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी। आज दाम बढ़ाए जाने के बाद अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की नई दरें क्या हैं? जानिए





आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
 
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
कोलकाता ₹113.51 ₹99.82
चेन्नई ₹107.77 ₹99.55
नोएडा ₹102.12 ₹95.20
पटना ₹113.35 ₹99.36
गाजियाबाद ₹101.80 ₹94.90
बंगलूरू ₹102.92 ₹90.99
हैदराबाद ₹115.69 ₹103.82


पिछले 12 दिनों में ₹6 प्रति किलो बढ़े सीएनजी के दाम
आम जनता के लिए झटका इसलिए बड़ा है क्योंकि पिछले 12 दिनों में चौथी बार सीएनजी के दाम बढ़े हैं। आज 26 मई की बढ़ोतरी से पहले शनिवार, 23 मई को भी सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। तब इसका रेट 80.09 रुपये से बढ़कर 81.09 रुपये हुआ था। पूरे मई महीने की बात करें तो अब तक चार बार कीमतें बढ़ चुकी हैं। लगातार बढ़ते दामों से गाड़ी चलाने वालों का बजट बिगड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
तारीख बढ़ोतरी दिल्ली में CNG कीमत
15 मई 2026 ₹2/kg बढ़ोतरी      ₹79.09/kg
17 मई 2026 ₹1/kg बढ़ोतरी      ₹80.09/kg
23 मई 2026 ₹1/kg बढ़ोतरी      ₹81.09/kg
26 मई 2026 ₹2/kg बढ़ोतरी      ₹83.09/kg


आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ
सीएनजी के दाम बढ़ने से अब ऑटो-रिक्शा, टैक्सियों और सीएनजी से चलने वाली निजी गाड़ियों से सफर करना काफी महंगा हो जाएगा। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बसों और कैब का एक बहुत बड़ा हिस्सा सीएनजी पर ही चलता है, इसलिए इस बढ़ोतरी का सीधा असर सार्वजनिक परिवहन के किराए पर पड़ेगा और रोज आने-जाने वाले आम लोगों की जेब कटेगी। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से सामान लाने-ले जाने का खर्च माल ढुलाई बढ़ जाएगा। जानकारों का मानना है कि सड़क मार्ग से आने वाले जरूरी सामानों की ढुलाई महंगी होने से खुले बाजार में फल, सब्जियां और अन्य चीजें महंगी हो सकती हैं, जिसका सीधा असर हर घर की रसोई के बजट पर पड़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें कहां-कितनी कीमतें

ईरान और अमेरिका की जंग जारी, कीमतों में लगी आग
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच करीब 12 हफ्ते से जारी टकराव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल के बाद इस साल पहली बार कीमतें 100 रुपये के पार चली गईं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों के अलावा यूपी में भी दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।

यह जनता की जेब पर डकैती है- कांग्रेस
कांग्रेस ने लगातार बढ़ती सीएनजी की कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'पिछले महज 12 दिनों के भीतर सीएनजी के दामों में ₹6 प्रति किलो की भारी बढ़ोतरी करना सीधे तौर पर आम आदमी, ऑटो-कैब चालकों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने जैसा है। पीएम मोदी देश की जनता को राहत देने के बजाय अपनी जनविरोधी नीतियों की चाबुक से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। यह सरकार वैश्विक बाजार और कच्चे तेल का बहाना बनाकर देश के नागरिकों को लूटने और अपने कुछ चुनिंदा अमीर दोस्तों की जेबें भरने का काम कर रही है।

'तेल-गैस महंगी करो, पर ऑटो का किराया भी बढ़ाओ'
चेन्नई के ऑटो चालक वीरपाथिरन का कहना है कि सरकार भले ही तेल के दाम बढ़ाए, लेकिन उसके साथ ही ऑटो के मीटर का किराया भी सही तरीके से बढ़ाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर गैस महंगी होती रही तो उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन अगर सरकार गैस के साथ-साथ ऑटो का किराया भी तय और स्थिर कर दे, तो उन्हें सीएनजी के दाम बढ़ने से कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed