फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में बढ़त; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 215 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के नीचे

Wed, 16 Sep 2026 09:50 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 16 Sep 2026 09:50 AM IST
सार

16 सितंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई। सेंसेक्स 200 से अधिक अंक चढ़ा, निफ्टी 23,150 के पार। कोटक बैंक और टीसीएस शीर्ष लाभ वाले शेयरों में रहे।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विज्ञापन

पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दर्ज किया गया। वैल्यू बाइंग के कारण प्रमुख सूचकांकों में यह सुधार देखा गया। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले बाजार में सतर्कता बनी हुई है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 244.02 अंक चढ़कर 74,293.25 पर पहुंच गया। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 77.20 अंक बढ़कर 23,201.85 पर कारोबार कर रहा था। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख लाभ पाने वाले रहे। इंटरग्लोब एविएशन, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इटरनल पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

विज्ञापन


वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 108.1 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजार सकारात्मक दायरे में थे, जबकि अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को सेंसेक्स 777.94 अंक (1.04 फीसदी) गिरकर 74,003.82 के तीन महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 279.50 अंक (1.19 फीसदी) गिरकर 23,118.60 पर समाप्त हुआ, जो 6 अप्रैल के बाद का सबसे निचला बंद स्तर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में सुधार क्यों है नाजुक?

एचएसटी वेल्थ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने बताया कि बाजार में सुधार नाजुक रह सकता है। ब्रेंट क्रूड का भाव 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। इसके साथ ही वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि जोखिम लेने की क्षमता पर लगातार दबाव डाल रही है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 2,977.86 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची थी।

फेडरल रिजर्व का फैसला क्या असर डालेगा?

राधाकृष्णन के अनुसार, फेडरल रिजर्व का आज रात का नीतिगत फैसला बाजार की चाल पर असर डालेगा। चौथाई फीसदी ब्याज दर वृद्धि व्यापक रूप से अपेक्षित है। बाजार की दिशा फेड के आगे की सख्ती के दृष्टिकोण पर निर्भर करेगी। आक्रामक टिप्पणी डॉलर को मजबूत कर वैश्विक इक्विटी, रुपये व विदेशी प्रवाह पर दबाव डाल सकती है। संतुलित मार्गदर्शन राहत रैली का समर्थन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed