फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   shirdi sai baba temple recieve donations worth 16 crore rupees in 11 days

शिरडी साईं भक्तों ने 11 दिन में चढ़ाया 16 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा

Sat, 04 Jan 2020 01:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 04 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
shirdi sai baba temple recieve donations worth 16 crore rupees in 11 days
sai baba - फोटो : sai baba

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी में साईं बाबा के भक्तों ने 11 दिन में 16 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा चढाया है। क्रिसमस और नव वर्ष के मौके पर 23 दिसंबर 2019 से लेकर के 2 जनवरी, 2020 तक भक्तों ने दान में नगदी के अलावा सोना-चांदी भी दान में दिया है। 

विज्ञापन

2019 में आया कुल 292 करोड़ रुपये का चढ़ावा

शिरडी साईं बाबा बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मुघलीकर के अनुसार वर्ष 2019 में कुल 292 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ था। संस्थान ने 2300 करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों में जमा किया है। पिछले 11 दिनों में भक्तों ने 12 किलो सोना और 17 किलो चांदी भी चढ़ाई। वहीं 16 करोड़ 93 लाख रुपये भी दान में मिले। 2018 की तुलना में तीन करोड़ रुपये का इजाफा 2019 में देखने को मिला है। 

विज्ञापन

इन मदों में ऐसे प्राप्त हुआ चढ़ावा

  • 9.54 लाख रुपये दान से। 
  • देगनी काउंटर पर 3 करोड़ 46 लाख रुपये
  • चेक, डीडी, मनीआर्डर सेः एक करोड़ 51 लाख रुपये
  • डेबिट, क्रेडिट कार्ड सेः एक करोड़ 38 लाख रुपये
  • ऑनलाइन दानः 73 लाख
  • विदेशी मुद्राः 24 लाख रुपये
  • सोनाः एक किलो 213 ग्राम (42 लाख रुपये)
  • चांदीः 17 किलो (24 लाख रुपये)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed