पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka crisis again hikes fuel prices petrol diesel at all-time high news in hindi

Sri Lanka Fuel Price: आर्थिक बदहाल देश में तेल ने लगाई आग, पेट्रोल का दाम पहुंचा 400 रुपये के पार

Tue, 24 May 2022 02:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 24 May 2022 02:16 PM IST
सार

Sri Lanka Fuel Crisis Latest Update In Hindi: सबसे बड़ा आर्थिक संकट झेल रहे श्रीलंका में मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 24.3 फीसदी और डीजल की कीमत में 38.4 फीसदी की तेजी आई है। इसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 420 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 400 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Sri Lanka crisis again hikes fuel prices petrol diesel at all-time high news in hindi
श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे द्विपीय देश श्रीलंका में महंगाई की मार ऐसी पड़ रही है, कि जनता को कुछ सूझ नहीं रहा है। पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कमी से परेशान देश में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में रिकॉर्ड वृद्धि की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल की कीमतों में 24.3 फीसदी और डीजल की कीमत में 38.4 फीसदी की तेजी आई है। 

विज्ञापन


ईंधन की किल्लत के बीच बढ़ोतरी
मंगलवार को ईंधन की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। एक ओर विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म होने के कारण श्रीलंका तेल का आयात करने में सक्षम नहीं है। जिससे देश में ईंधन की किल्लत बढ़ गई है, यही कारण है कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में यह बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका ने भारत से 50 करोड़ डॉलर का और कर्ज मांगा है। इसमें कहागया कि श्रीलंका की सरकार ने भारतीय एक्जिम बैंक से इस कर्ज को लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस रकम का इस्तेमाल देश में ईंधन की किल्लत को खत्म करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


देश में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत
इस व़ृद्धि के बाद श्रीलंका में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले ऑक्टेन 92 पेट्रोल की कीमत 420 रुपये (1.17 डॉलर) प्रति लीटर और डीजल की कीमत 400 रुपये (1.11 डॉलर) प्रति लीटर हो गई। यहां बता दें कि इससे पहले यहा बीते 19 अप्रैल को तेज वृद्धि की गई थी। फिलहाल की बात करें तो देश में तेल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी भारत की तुलना में सस्ता
हालांकि, भले ही श्रीलंका में ईंधन की कीमतें नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं, लेकिन अभी भी देश पेट्रोल-डीजल भारत की तुलना में कहीं सस्ता है। दरअसल, ऐसा मुद्रा में अंतर को लेकर है। बता दें कि भारतीय रुपये में यह केवल 90.54 रुपये हुआ। यानी श्रीलंका में पेट्रोल अभी भारत के मुकाबले छह रुपये सस्ता बिक रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है। वहीं, श्रीलंका में डीजल का मूल्य भारतीय रुपये में 86.19 रुपये लीटर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed