पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   These interest rates will apply to small savings schemes; PPF will continue to earn 7.1 per cent interest

Small Savings: लघु बचत योजनाओं के लिए रहेंगी ये ब्याज दरें, PPF पर मिलता रहेगा 7.1 फीसदी ब्याज

Wed, 01 Jul 2026 06:20 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 01 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
These interest rates will apply to small savings schemes; PPF will continue to earn 7.1 per cent interest
पब्लिक प्रोविडेंट फंड - फोटो : एडोव

केंद्र सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम यानी लघु बचत योजनाओं में जमा कराने वाले लोगों को कितना ब्याज मिलेगा, वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को पहली जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। इन योजनाओं में पीपीएफ, सुकन्या, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र जैसी योजनाएं शामिल हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर पहले की ही तरह 7.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा की गई राशि पर मौजूदा समय में जितना ब्याज मिलता है, उसकी दरों में बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की घोषणा की गई है। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम पर एक जुलाई से 30 सितंबर तक 4.0 प्रतिशत ब्याज दर रहेगी। अगर एक वर्ष के लिए एफडी की गई है तो ब्याज दर 6.9 प्रतिशत होगी। दो वर्ष के लिए जमा राशि पर ब्याज दर 7.0 प्रतिशत रहेगी। तीन वर्ष के लिए ब्याज दर 7.1 प्रतिशत और पांच वर्ष के लिए जमा कराई गई राशि पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत रहेगी। 
विज्ञापन


पांच साल की आवर्ती जमा राशि पर 6.7 दर से ब्याज मिलेगा। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 8.2 प्रतिशत रखी गई है। मंथली इनकम अकाउंट स्कीम के लिए ब्याज दर 7.4 प्रतिशत होगी। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर 8.2 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीएफ के लिए जमा राशि पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में जमा राशि पर 7.7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र जैसी योजनाओं पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस स्कीम के मेच्योर होने की अवधि 115 महीने रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed