फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   usa can cut taxes on chinese goods to overcome recession fear

ट्रंप ने मंदी की धारणा खारिज की, व्हाइट हाउस ने बनाई उबरने की वैकल्पिक योजना

Wed, 21 Aug 2019 05:33 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 21 Aug 2019 05:33 AM IST
सार

  • चीन पर थोपे गए कुछ शुल्क वापस लेने पर विचार
  • पेरोल कर कटौती के लिए श्वेत पत्र मसौदा तैयार
  • कर्मचारियों का टेक-होम वेतन बढ़ाने की भी तैयारी

विज्ञापन
usa can cut taxes on chinese goods to overcome recession fear

विस्तार

अमेरिका में मंदी की खबरों के बीच राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस इससे निपटने के लिए कर कटौती और शुल्क वापसी पर विचार कर रहा है। अमेरिकी अखबार 'द वाशिंगटन पोस्ट' ने अपनी खबर में कहा कि व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। इसमें वेतनभोगियों पर आय कर में अस्थाई कटौती भी शामिल है ताकि कर्मचारियों के हाथ में आने वाला वेतन कुछ बढ़ सके। 

विज्ञापन


ट्रंप ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था कि

मैं हर बात के लिए तैयार हूं। मुझे नहीं लगता कि हम मंदी में पड़ेंगे। हम बहुत अच्छा चल रहे हैं।


चीनी सामान पर हट सकता है शुल्क

व्हाइट हाउस प्रशासन चीन पर लगाए गए कुछ ऐसे नए शुल्कों को वापस लेने पर विचार कर रहा है जो ट्रंप ने हाल ही में लगाए थे। ट्रंप की टीम कुछ टैक्स को कम करने पर भी विचार कर रही है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि हम चीनी माल पर ट्रंप प्रशासन द्वारा थोपे गए कुछ नए शुल्कों की वापसी पर विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों ने पेरोल कर कटौती के लिए एक श्वेत पत्र का मसौदा भी तैयार किया है, जो कामगारों में धन बांटने पर अर्थव्यवस्था को तुरंत राहत देगा। इसमें अस्थायी तौर पर वेतनभोगी कर्मचारियों पर लगने वाला टैक्स घटाना भी शामिल है, ताकि कर्मचारियों का टेक होम वेतन बढ़ जाए। इससे पहले 2009 की मंदी से निपटने के लिए ओबामा प्रशासन भी ऐसी कोशिशें कर चुका है। हालांकि इस योजना के लिए ट्रंप को अमेरिकी संसद ‘कांग्रेस’ की मंजूरी लेनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदी की चपेट में आने की आशंका

सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण में अधिकांश अर्थशास्त्रियों ने आंशका जताई है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अगले दो साल में मंदी की चपेट में आ सकती है लेकिन मंदी का यह चक्र अगले साल या उससे अगले साल शुरू हो सकता। 

कंपनियों के अर्थशास्त्रियों के संगठन ‘नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकॉनमिस्ट्स (एनएबीई)’ के ताजा सर्वे में 226 में केवल दो फीसदी ने कहा कि मंदी इसी साल शुरू हो सकती है। 38 फीसदी अर्थशास्त्रियों ने कहा कि अमेरिका अगले साल मंदी में पड़ सकता है जबकि 34 फीसदी ने कहा कि यह इससे अगले साल (2021) से पहले नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed