Viral: लंदन में पार्टी करते दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, आर्थिक घोटालों को लेकर भागते फिर रहे दोनों कारोबारी
आर्थिक मामलों में आपराधी भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लंदन की एक पार्टी में दोनों गाना गाते और मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो क्लिप में दोनों को फ्रैंक सिनात्रा का "माई वे" गाते हुए दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगोड़े अरबपति ललित मोदी और विजय माल्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों साथ में नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो ललित मोदी ने ही अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो क्लिप में दोनों को फ्रैंक सिनात्रा का माई वे गाना गाते हुए देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: PM Modi: 'एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव..', कैरेबियाई धरती पर ढोल-मंजीरा और भोजपुरी चौताल देख गदगद हुए पीएम मोदी
वेस्टइंडिज क्रिकेटर क्रिस गेल भी थे शामिल
यह वीडियो लंदन का बताया जा रहा है और इस पार्टी में दुनियाभार के 300 से ज्यादा चुनिंदा लोगों को ही इनवाइट किया गया था। उपस्थित लोगों में वेस्टइंडिज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल का नाम भी शामिल थे। क्रिस ने मोदी और माल्य दोनों के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, हम इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं । एक शानदार शाम के लिए धन्यवाद। साथ ही क्रिस ने दोनों को टैग किया।
यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचाएगा- ललित मोदी
I did it #myway - a few memories from my annual summer party past Sunday at my house in london. Had an amazing night with 310 friends and family a lot who travelled specially for this event thank you to one and all who attended this evening and made it one of the most special… pic.twitter.com/MtelJAldGI
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 3, 2025
मोदी ने वीडियो शेयर करके लिखा कि इस पार्टी में बहुत से लोग विशेष रूप से यात्रा करके आए थे। इस शाम में शामिल होने वाले और इसे मेरे लिए सबसे खास रातों में से एक बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। उम्मीद है कि यह वीडियो इंटरनेट पर धूम नहीं मचाएगा। निश्चित रूप से यह विवादास्पद है। लेकिन यही वह काम है जो मैं सबसे अच्छा करता हूँ ।
ललित मोदी और विजय माल्य पर क्या मामले हैं दर्ज
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संस्थापक ललित मोदी पर वित्तीय गड़बड़ियों के कई आरोप लगे हैं। मोदी ने 2010 में भारत छोड़ दिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोदी के खिलाफ कई मामले चलाए हैं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग, बोली में हेरफेर और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन से संबंधित आरोप शामिल हैं। भारत ने बार-बार ब्रिटेन से उनके प्रत्यर्पण की मांग की है, लेकिन वे अभी भी ब्रिटिश निवासी हैं। मोदी 60 वर्ष के हो चुके हैं और उनका कहना है कि उनपर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।
यूनाइटेड ब्रुअरीज के पूर्व चेयरमैन और बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमोटर 68 वर्षीय विजय माल्या पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। विजय माल्या को भारत ने साल 2019 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। माल्या पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर 9 हजार करोड़ का लोन डिफॉल्ट किया है। पिछले सप्ताह, यूके के उच्च न्यायालय ने 2021 के दिवालियापन आदेश के खिलाफ माल्या की अपील को खारिज कर दिया था।
पिछले साल एक सोशल मीडिया पोस्ट में माल्या ने कहा था कि भारत में अधिकारियों ने उनकी 14,131 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर उसे बहाल कर दिया है। उनके अनुसार यह राशि किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए ऋण से भी अधिक है। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि मैं अभी भी एक आर्थिक अपराधी हूं। जब तक ईडी और बैंक कानूनी रूप से यह साबित नहीं कर देते कि उन्होंने दोगुने से अधिक कर्ज कैसे लिया है, तब तक मैं राहत पाने का हकदार हूं और मैं इसके लिए प्रयास करूंगा।