{"_id":"654b2329d83ac5748f07a858","slug":"voltas-denies-reports-of-tata-group-selling-of-home-appliances-business-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata: वोल्टास लिमिटेड ने टाटा समूह की ओर से अप्लायंस बिजनेस को बेचने की खबरों को बेबुनियाद बताया, कही ये बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tata: वोल्टास लिमिटेड ने टाटा समूह की ओर से अप्लायंस बिजनेस को बेचने की खबरों को बेबुनियाद बताया, कही ये बात
Wed, 08 Nov 2023 01:29 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:29 PM IST
सार
Tata: वोल्टास लिमिटेड की ओर से शेयर बाजार को भेजे बयान में कहा गया है कि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट ने शेयरधारकों/निवेशकों के लिए चिंताओं के अलावा शर्मिंदगी पैदा की है। कंपनी ने कहा है कि वह आवश्यक स्पष्टीकरण जारी करने के लिए इस मामले को समाचार साइट के साथ बात की है।
विज्ञापन
वाेल्टास
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वोल्टास लिमिटेड ने मंगलवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया है कि उसकी मूल कंपनी टाटा समूह अपने घरेलू उपकरण कारोबार को बेचने पर विचार कर रही है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि ये खबरें पूरी तरह गलत हैं, जिनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।
विज्ञापन
बयान में आगे कहा गया है कि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट ने शेयरधारकों/निवेशकों के लिए चिंताओं के अलावा शर्मिंदगी पैदा की है। कंपनी ने कहा है कि वह आवश्यक स्पष्टीकरण जारी करने के लिए इस मामले को समाचार साइट के साथ बात की है।
विज्ञापन
वोल्टास ने कहा है कि कंपनी रूम एयर कंडीशनर के मामले में मार्केट लीडर है और वोल्टास का आर्सेलिक के साथ उसका संयुक्त उद्यम है। बेको प्रोडक्ट्स अप्लायंसेज बिजनेस में सबसे तेजी से बढ़ते ब्रैंड्स में से एक है। कंपनी ने कहा कि कंपनी बाजार से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अपनी सभी उत्पाद श्रेणियों में राजस्व लक्ष्य को पार कर रही है।
विज्ञापन
इसने आगे घरेलू उपकरणों के व्यवसाय के लिए अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की, और कहा कि कंपनी उन श्रेणियों में अपनी बाजार में अग्रणी स्थिति को और मजबूत करेगी जिनका वह प्रतिनिधित्व करती है।