सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   VSR Ventures is in the dock after the plane crashes; the EU safety agency has suspended the company's TCO

VSR: विमान हादसों के बाद कटघरे में वीएसआर वेंचर्स, यूरोपीय सुरक्षा एजेंसी निलंबित कर चुकी है कंपनी का टीसीओ

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 19 Feb 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

विमान हादसों के बाद वीएसआर वेंचर्स पर गंभीर सवाल उठे हैं। हाल ही में हुए बारामती एयरस्ट्रिप और इससे पहले 2023 के मुंबई हादसे के बाद EASA ने कंपनी की टीसीओ अनुमति सस्पेंड कर दी थी, जबकि जांच की अंतिम रिपोर्ट अब तक लंबित है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

VSR Ventures is in the dock after the plane crashes; the EU safety agency has suspended the company's TCO
बारामती विमान हादसा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

बारामती एयरस्ट्रिप के पास हुए घातक विमान हादसे के बाद विमानन कंपनी वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। अब उनके छोटे बेटे जय पवार ने दुर्घटना के पीछे संभावित गंभीर चूक की गहन जांच की मांग की है और कंपनी पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।

Trending Videos


जय पवार ने कहा कि किसी भी विमान का ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होता, इसलिए इसकी स्थिति और डेटा की जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने इस पूरे मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा जांच में घेरे में वीएसआर वेंचर्स

दरअसल, वीएसआर वेंचर्स पहले भी सुरक्षा जांच के घेरे में आ चुकी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, 14 सितंबर 2023 को वीएसआर वेंचर्स द्वारा संचालित एक लीयरजेट 45  विमान मुंबई एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान विशाखापत्तनम से उड़ान भरकर मुंबई पहुंचा था और रनवे 27 पर लैंडिंग के दौरान लगातार दाईं ओर बहक गया और टैक्सीवे पश्चिम और उत्तर के जंक्शन के पास रनवे के कंधे पर क्रैश लैंड कर गया।


उस विमान में 2 क्रू मेंबर और 6 यात्री सवार थे। हादसे में सह-पायलट को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि पायलट-इन-कमांड (PIC) और छह यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। दुर्घटना में विमान पूरी तरह नष्ट हो गया था।

यूरोपीय सुरक्षा एजेंसी ने वीएसआर का टीसीओ किया था निलंबित

इस हादसे के बाद यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) ने वीएसआर वेंचर्स की थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) ऑथराइजेशन को निलंबित कर दिया था। हालांकि, 2.5 साल बीत जाने के बावजूद इस दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट अभी तक जमा नहीं की गई है और केवल प्रारंभिक रिपोर्ट ही तैयार की गई है।

विमान हादसों के बाद भी कंपनी को कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई

आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि मुंबई दुर्घटना के बाद न तो वीएसआर वेंचर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और न ही बारामती हादसे के संदर्भ में अब तक कोई कड़ा सरकारी कदम सामने आया है। ऐसे में कंपनी की सुरक्षा प्रक्रियाओं, नियामकीय निगरानी और विमानन मानकों के पालन को लेकर बहस तेज हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed