मप्र में रिलायंस करेगी 46 हजार करोड़ का निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में 46 हजार करोड़ रूपए का निवेश करने की बात कही है। बृहस्पतिवार को समूह के प्रमुख अनिल अंबानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एक बैठक के बाद कहा कि रिलायंस समूह रक्षा और सौर ऊर्जा समेत चार सेक्टर्स में निवेश करने की योजना बना रहा है।
इससे करीब 70 हजार लोगों को रोजगार हासिल होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उनकी दिलचस्पी है। वह चाहते हैं कि मध्यप्रदेश तरक्की करे।इनमें इंदौर के समीप पीथमपुर में इंटीग्रेटेड लेण्ड सिस्टम डिफेंस मेन्यूफेक्चरिंग हब तथा भोपाल में रोटरी विंग हेलीकाप्टर मेन्यूफेक्चरिंग इकाई स्थापित होगी।
कंपनी रक्षा उत्पादन क्षेत्र के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स निर्माण और ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश करेगी। इससे 70 हजार लोगों को परोक्ष-अपरोक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। इसके लिए सरकार ने पीथमपुर में 700 एकड़ और भोपाल में 70 एकड़ जमीन चिन्हित की है।
निवेश पर अंबानी और सीएम ने की दो घंटे चर्चा
प्रस्तावित निवेश की रूपरेखा तय करने अनिल अंबानी गुरूवार को भोपाल आए और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मप्र के विभिन्ना विभागों के अफसरों के साथ दो घंटे चर्चा की।
मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में रिलायंस कंपनी के सीईओ सतीश गुप्ता व सीनियर उपाध्यक्ष शेखर सिंह ने प्रस्तावित निवेश के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया।
सूत्र बताते हैं कि बैठक में दोनों पक्षों के बीच निवेश पर सहमति तो बनी पर कोई एमओयू साइन नहीं हुआ है। कंपनी ने अपनी सभी योजनाओं के लिए जमीनों की मांग जोर देकर रखी। इस दौरान जमीनों के नक्शे आदि देखे गए। कंपनी पीथमपुर व बड़वई में कुछ जमीनें पहले भी देख चुकी है।
इसमें राज्य सरकार को भी आपत्ति नहीं है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनके प्रस्तावों के मुताबिक जमीन का आवंटन हो जाएगा। मप्र सरकार का आग्रह है कि कंपनी दीवाली पर निवेश की शुरूआत कर दे।
अंबानी ने आश्वस्त किया है कि इसके प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अपनी इकाईयों को विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) की सुविधाए देने की मांग की है। अंबानी ने कहा कि वह पहले ही प्रदेश में 35 हजार करोड़ रूपये का निवेश सीमेंट, टेलीकाम और फायनेन्शियल सर्विस क्षेत्र में कर चुका है।