फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates CAG over 20k railway projects incomplete SEBI company shares Forex Gold Silver Crude rates

Biz Updates: रेलवे की 20300+ सुरक्षा परियोजना अधूरी, CAG चिंतित; आई केयर कंपनी में ₹2008 करोड़ के शेयर बिके

Thu, 13 Aug 2026 07:03 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 13 Aug 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
Business Updates CAG over 20k railway projects incomplete SEBI company shares Forex Gold Silver Crude rates
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। वर्ष 2024-25 में रेलवे की सुरक्षा से जुड़ी 20,304 परियोजनाएं अधूरी रहीं। बुधवार को संसद में पेश रिपोर्ट के अनुसार रेलवे ने राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष (आरआरएसके) में पांच वर्षों में तय 25,000 करोड़ रुपये के मुकाबले केवल 5,324.62 करोड़ रुपये दिए यानी 21.30 प्रतिशत। वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान आरआरएसके की 3,397.60 करोड़ रुपये की राशि गैर-प्राथमिक कार्यों पर खर्च हुई। कैग के मुताबिक वर्ष 2024-25 में रेलवे का कुल खर्च 5,32,378.43 करोड़ रुपये रहा, जबकि सकल यातायात आय 2,65,113.61 करोड़ रुपये रही। शुद्ध अधिशेष घटकर 2,660.28 करोड़ रुपये रह गया। 19,458.25 करोड़ रुपये का बिना मंजूरी खर्च भी सामने आया।

विज्ञापन

 

टीपीजी और टेमासेक ने डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर में 2,008 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेची
निवेश फर्मों टीपीजी और टेमासेक ने बुधवार (12 अगस्त, 2026) को डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर में 13 फीसदी हिस्सेदारी 2,008 करोड़ रुपये में खुले बाजार में बेची। उन्होंने चेन्नई स्थित इस नेत्र देखभाल श्रृंखला में 12.64 फीसदी इक्विटी शेयर बेचे। हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी, टीपीजी और टेमासेक डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर में सबसे बड़े सार्वजनिक शेयरधारक बने हुए हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, इन्वेस्को म्यूचुअल फंड, पोलर कैपिटल और एलायंस ने कंपनी में लगभग 5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। इन संस्थाओं ने कुल 761.60 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे। डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर के शेयर लगभग 6 फीसदी गिरकर 511 रुपये पर बंद हुए। यह बिक्री कंपनी के Q1FY27 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के बाद हुई। कंपनी ने कर के बाद समेकित लाभ में 44.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो 55.02 करोड़ रुपये रहा। इस तिमाही में राजस्व 26 फीसदी बढ़कर 614.02 करोड़ रुपये हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed