{"_id":"6a7d17788ca6110bea0dcb99","slug":"women-entrepreneurs-28000-crore-business-on-gem-how-did-their-share-in-government-procurement-grow-so-big-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women Entrepreneurs: जेम पोर्टल पर महिलाओं ने किया 28 हजार करोड़ का कारोबार, सरकारी खरीद में कैसे बढ़ा दबदबा?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Women Entrepreneurs: जेम पोर्टल पर महिलाओं ने किया 28 हजार करोड़ का कारोबार, सरकारी खरीद में कैसे बढ़ा दबदबा?
सार
सरकारी ई-मार्केटप्लेस यानी जेम पोर्टल सरकारी खरीद का बड़ा डिजिटल मंच बन चुका है। इसकी शुरुआत से अब तक यहां करीब 20 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है। इसमें महिला संचालित सूक्ष्म और लघु उद्योगों से 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की खरीद हुई। आखिर महिला उद्यमियों की सरकारी खरीद में इतनी बड़ी हिस्सेदारी कैसे बनी और जेम पोर्टल उनके कारोबार के लिए कितना बड़ा बाजार बन चुका है?
विज्ञापन
जेम पोर्टल बना महिला उद्यमियों का बड़ा बाजार,
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी खरीद में अब महिला उद्यमियों की हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ रही है। सरकारी ई-मार्केटप्लेस यानी जेम पोर्टल के जरिए सरकारी विभागों ने महिला संचालित सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों से शुरुआत से अब तक 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी की है। जेम के 10वें स्थापना दिवस पर जारी सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश में सरकारी खरीदारी का ढांचा अब पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेम पोर्टल पर कितना बड़ा कारोबार हुआ?
जेम पोर्टल पर इस समय 1.37 लाख सरकारी खरीदार मौजूद हैं। इन खरीदारों ने करीब 25 लाख विक्रेताओं से कारोबार किया है। पोर्टल के जरिए अब तक करीब 20 लाख करोड़ रुपये की कुल सरकारी खरीदारी हो चुकी है। इनमें देशभर के सूक्ष्म और लघु उद्योगों की बड़ी भागीदारी है। खास बात यह है कि 2.1 लाख से अधिक ऐसे सूक्ष्म एवं लघु उद्योग हैं, जिन्हें महिलाएं चला रही हैं।
विज्ञापन
महिला उद्यमियों के लिए जेम कितना बड़ा बाजार बना?
महिला संचालित उद्योगों से 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी होना इस बात को दिखाता है कि सरकारी विभागों के लिए ये कारोबारी महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बन रहे हैं। जेम पोर्टल ने सरकारी खरीद और कारोबारियों के बीच एक डिजिटल रास्ता बनाया है। इससे महिला उद्यमियों को सरकारी विभागों तक अपने उत्पाद और सेवाएं पहुंचाने का मौका मिला है।
विज्ञापन