फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Anil Ambani appoints Anmol as Executive Director of Reliance Capital

अनिल अंबानी ने बेटे को बनाया रिलायंस कैपिटल का डायरेक्टर

Tue, 27 Sep 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
Anil Ambani appoints Anmol as Executive Director of Reliance Capital
Anmol

एडीएजी ग्रुप की रिलायंस कैपिटल के चेयरमैन अनिल अंबानी ने मंगलवार को अपने बेटे अनमोल को कंपनी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया। अनिल अंबानी ने इस अवसर पर अपने बेटे को 'भाग्यशाली' बताते हुए कहा कि जब से वो कंपनी से जुड़े हैं उसके स्टॉक में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


ये 'अनमोल प्रभाव' है जो आगे भी जारी रहेगा। कंपनी के शेयर धारकों की सालाना आम बैठक में बोलते हुए अनिल ने कहा, 'अनमोल युवा वर्ग के अंग हैं और रिलायंस कैपिटल के भावी ग्राहकों, शेयरधारकों, कर्मचारियों और दूसरे जुड़े हुए लोगों को समझ सकेंगे।'
विज्ञापन


अनिल ने भारत की आधी आबादी के 30 साल से कम के होने का जिक्र करते हुए बताया कि रिलायंस कैपिटल में कर्मचारियों की औसत आयु 34 वर्ष है। गौरतलब है कि 24 वर्षीय अनमोल को रिलायंस कैपिटल का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के बिजनेस स्कूल से पढ़ाई कर चुके अनमोल दो वर्षों के प्रशिक्षण के बाद करीब एक महीने पहले 23 अगस्त को
रिलायंस कैपिटल बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर जुड़े थे। पिता अनिल के बाद अनमोल परिवार के दूसरे सदस्य हैं जो रिलायंस कैपिटल के बोर्ड से जुड़े हैं। 

रिलायंस-निप्पन लाइफ डील में भी अनमोल ने दिया योगदान

Anil Ambani appoints Anmol as Executive Director of Reliance Capital
Ambani

अनमोल को एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनाए जाने के फैसले पर अंतिम मंजूरी कंपनी के एजीएम में शेयर धारकों ने दी है। एजीएम में शेयरधारकों से अनमोल ‌को वोट देने का अनुरोध करते हुए अनिल ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मेरे माता-पिता के साथ ही अनमोल को आपका आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

उसे अपनी मां टीना अंबानी से बहुत ही प्रेम और मूल्य आधारित परवरिश मिली है।' करीब चार हजार करोड़ का सालाना कारोबार करने वाली रिलायंस कैपिटल जीवन बीमा, कमर्शियल फिनांस, सिक्योरिटी, जनरल फिनांस और म्यूचुअल फंड सेक्टर में काम करती है।

कंपनी ने अनमोल अंबानी को अगले पांच सालों के लिए एग्जिक्यूटिव डायेरक्टर बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस दौरान उनका वेतन 10 लाख रुपये प्रति माह होगा। उन्हें वेतन के अलावा अन्य सुविधाएं और भत्ते भी मिलेंगे।

साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी को होने वाले मुनाफे में भी उन्हें हिस्सेदारी मिलेगी। अनमोल रिलायंस के वित्त कारोबार से जुड़े विभिन्न काराबारों में काम कर चुके हैं। खबरों के अनुसार रिलायंस और निप्पन लाइफ के बीच कारोबारी हिस्सेदारी बढ़ाने के मुद्दे पर हुई बातचीत में वो भी शामिल थे। वो रिलायंस की विभिन्न शाखाओं के कारोबारी समीक्षा में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed