{"_id":"5c5e6d3cbdec223c5d7e345f","slug":"anil-ambani-companies-losses-13k-crore-in-four-days-company-accuses-l-t","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएंडटी-एडलवाइस ने अवैध रूप से बेचे शेयर, हुआ 13 हजार करोड़ का नुकसान: रिलायंस एडीएजी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एलएंडटी-एडलवाइस ने अवैध रूप से बेचे शेयर, हुआ 13 हजार करोड़ का नुकसान: रिलायंस एडीएजी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Anil ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस एडीएजी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट के रुख के बाद कंपनी ने एलएंडटी फाइनेंस और एडलवाइस समूह पर रेहन रखे शेयरों की गैर-कानूनी रूप से बिक्री करने का आरोप लगाया है।
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले समूह ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया है कि एलएंडटी फाइनेंस और एडलवाइस समूह की कुछ संस्थाओं ने 4 से 7 फरवरी के बीच रिलायंस समूह के करीब 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बाजार मूल्य पर खुली बिक्री की। रिलायंस समूह ने इस बारे में कानूनी सलाह लेने की बात कही है।
बयान में यह कहा गया है कि इन दोनों समूहों द्वारा गैर-कानूनी, प्रायोजित और पूरी तरह से अनुचित कार्रवाई से करीब 13,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इन चार दिनों के छोटे अंतराल में रिलायंस समूह के बाजार पूंजीकरण में करीब 55 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
प्रमोटर का हिस्सा 8 फीसदी तक घट गया, वैल्यू 13 हजार करोड़ रुपये नीचे आई, समूह की कंपनियों की वैल्यूएशन 22,800 करोड़ बची। साथ ही इस कदम से 72 लाख संस्थागत एवं खुदरा शेयरधारकों को काफी घाटा हुआ है। सभी हितधारकों के हितों को नुकसान पहुंच रहा है।
साथ ही यह विभिन्न नियामक प्रावधानों का उल्लंघन है। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले समूह ने कहा कि रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर और उसकी विभिन्न सहायक कंपनियां सभी मापदंडों पर संतोषजनक प्रदर्शन कर रही हैं। पहले के मुकाबले इनकी बिक्री के किसी भी पहलू में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
रिलायंस कम्युनिकेशन 11.60 5.44 53%
रिलायंस पावर 26.35 10.90 58%
रिलायंस इन्फ्रा 266.95 118.05 56%
रिलायंस कैपिटल 189.15 129.25 32%
(शेयर भाव रुपये में।
शुक्रवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस में 4.8%, रिलायंस पावर में 9.5%, रिलायंस इन्फ्रा में 6.5% और रिलायंस कैपिटल में 11.2% की तेजी रही)
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले समूह ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया है कि एलएंडटी फाइनेंस और एडलवाइस समूह की कुछ संस्थाओं ने 4 से 7 फरवरी के बीच रिलायंस समूह के करीब 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बाजार मूल्य पर खुली बिक्री की। रिलायंस समूह ने इस बारे में कानूनी सलाह लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बयान में यह कहा गया है कि इन दोनों समूहों द्वारा गैर-कानूनी, प्रायोजित और पूरी तरह से अनुचित कार्रवाई से करीब 13,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इन चार दिनों के छोटे अंतराल में रिलायंस समूह के बाजार पूंजीकरण में करीब 55 फीसदी की गिरावट आई है।
प्रमोटर का हिस्सा 8 फीसदी तक घट गया, वैल्यू 13 हजार करोड़ रुपये नीचे आई, समूह की कंपनियों की वैल्यूएशन 22,800 करोड़ बची। साथ ही इस कदम से 72 लाख संस्थागत एवं खुदरा शेयरधारकों को काफी घाटा हुआ है। सभी हितधारकों के हितों को नुकसान पहुंच रहा है।
संचालन तरीका कई मायने में गैर-कानूनी
रिलायंस समूह ने कहा कि एलएंडटी फाइनेंस और एडलवाइस समूह द्वारा खुले बाजार की बिक्री के संचालन का तरीका कई मायने में अवैध है। इसमें मूल्य में हेरफेर, इनसाइडर ट्रेडिंग, फ्रंट रनिंग और बाजार में दुर्व्यवहार शामिल है।साथ ही यह विभिन्न नियामक प्रावधानों का उल्लंघन है। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले समूह ने कहा कि रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर और उसकी विभिन्न सहायक कंपनियां सभी मापदंडों पर संतोषजनक प्रदर्शन कर रही हैं। पहले के मुकाबले इनकी बिक्री के किसी भी पहलू में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
रिलायंस पावर के शेयर 58 फीसदी लुढ़के
कंपनी 1 फरवरी 8 फरवरी गिरावटरिलायंस कम्युनिकेशन 11.60 5.44 53%