अनिल अंबानी ने छोड़ी गैस सब्सिडी, कर्मचारियों से भी की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी जैसे अरबपति भी अभी तक गैस सब्सिडी लिया करते थे। अनिल अंबानी ने अब गैस सब्सिडी लेना छोड़ा दिया है और अपनी कंपनी के सभी वरिष्ठ कर्मचारियों से सब्सिडी छोड़ने को कहा है।
अनिल अंबानी को अपनी कंपनी के कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम आदमी के जीवन स्तर को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें से एक है गैस सब्सिडी छोड़ो अभियान।
अनिल ने सभी से आग्रह किया है कि वे गैस बाजार मूल्य पर खरीदें और सब्सिडी छोड़ दें। हालांकि, रिलायंस के कई वरिष्ठ अधिकारी पहले ही गैस सब्सिडी छोड़ चुके हैं।
621 रुपए है इसका बाजार भाव
अनिल अंबानी ने सभी समर्थ सहयोगियों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की है और राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने की बात कही है। वे बोले कि ये प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल में योगदान करने का एक अच्छा मौका है।
आपको बता दें कि सब्सिडी वाला 14. किलो का गैस सिलेंडर दिल्ली में 417 रुपए का मिलता है। इसका बाजार मूल्य 621 रुपए है। नियमानुसार हर ग्राहक को साल भर में 12 सिलेंडर सब्सिडी के साथ मिलते हैं।
मुकेश अंबानी, आनंद महिन्द्रा, अनिल अग्रवाल, गौतम अदाणी, उदय कोटक और किशोर बियाणी जैसे अरबपतियों ने भी मोदी की गैस सब्सिडी छोड़ने की अपनी स्वीकार की है।