अनिल अंबानी को तगड़ा झटका, बिक सकती हैं रिलायंस कैपिटल की ये दो बड़ी कंपनियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस कम्यूनिकेशंस के मालिक अनिल अंबानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। रिलायंस कैपिटल की दो कंपनियां रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) अब बिकने के कगार पर पहुंच गई हैं। दरअसल इन कंपनियों को क्रेडिट रेटिंग डाउनग्रेड होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
कंपनियां कर रही तीन हजार करोड़ जुटाने की कोशिश
रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड अब नई इक्विटी बेचकर फंड जुटाने की कोशिश करेंगी। इनकी होल्डिंग कंपनी रिलायंस कैपिटल सही दाम पर नए निवेशकों को मालिकाना हक देने के लिए राजी है। ये कंपनियां तीन हजार करोड़ रुपये तक जुटाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि बीते छह महीनों में इन दोनों कंपनियों ने लगभग आठ हजार करोड़ रुपये के अच्छी क्वॉलिटी वाले लोन पोर्टफोलियो बेचे हैं।
रिलायंस कैपिटल के सीईओ ने दिया बयान
इस संदर्भ में रिलायंस कैपिटल के सीईओ अमित बाफना ने कहा कि, 'हम देश-विदेश के निवेशकों के साथ बातचीत कर रहे हैं और हमें एक से दो महीने में इक्विटी कैपिटल मिलने की उम्मीद है। कैपिटल मिलने से भविष्य में ग्रोथ हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही क्रेडिट रेटिंग फर्मों का भरोसा भी बढ़ेगा।'
इतनी हो जाएगी रिलायंस कैपिटल की हिस्सेदारी
बता दें कि रिलायंस कैपिटल के पास आरसीएफएल में 100 फीसदी और आरएचएफएल में 50 फीसदी हिस्सेदारी है। नए निवेशकों को शेयर्स बेचने से यह हिस्सेदारी घटकर आधी या इससे कम हो सकती है। दोनों कंपनियों ने म्यूचुअल फंड्स, पेंशन फंड्स और इंश्योरेंस कंपनियों सहित निवेशकों को करीब आठ हजार करोड़ रुपये के बॉन्ड बेचे हैं।