फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Anil Ambani Lenders Of Reliance Naval and Engineering Invited Letters Of Interest To Sell The Company

बिकने जा रही है अनिल अंबानी समूह की ये कंपनी, 27 जून तक सौंप सकते हैं रुचि पत्र

Tue, 02 Jun 2020 01:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 02 Jun 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Anil Ambani Lenders Of Reliance Naval and Engineering Invited Letters Of Interest To Sell The Company
अनिल अंबानी (फाइल फोटो)

अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (आरएनईएल) के कर्जदाताओं ने दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता के तहत कंपनी को बेचने के लिए इच्छुक खरीदार कंपनियों से रुचि पत्र आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन


रुचि पत्र सौंपने की अंतिम तिथि 27 जून
राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की अहमदाबाद पीठ ने 15 जनवरी को आरएनईएल को दिवाला प्रक्रिया के तहत लाने की अनुमति दी थी। दिवाला प्रक्रिया के तहत नियुक्त समाधान पेशेवर के रुचि प्रकटन संबंधी नोटिस में कहा गया है कि रुचि पत्र सौंपने की अंतिम तिथि 27 जून होगी। 
विज्ञापन


17 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची
इसके बाद संभावित समाधान आवेदकों की अंतिम सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि कम से कम 600 करोड़ रुपये का नेटवर्थ रखने और समूह की स्तर पर कम से 2,000 करोड़ रुपये का एकीकृत कारोबार करने वाली कंपनी ही प्रक्रिया में भाग ले सकेगी। यदि कोई वित्तीय संस्थान अथवा निजी इक्विटी निवेशक इसमें रुचि दिखाता है तो उसके लिए न्यूनतम 1,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रबंधन के तहत होना आवश्यक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


43,587 करोड़ रुपये की वसूली के लिए हो रही बिक्री
कंपनी पर बकाया 43,587 करोड़ रुपये की वसूली के लिए इसकी बिक्री की जा रही है। समाधान पेशेवर ने इस राशि में से 10,878 करोड़ रुपये वित्तीय ऋणदाताओं के बकाए होने की बात स्वीकार की है जबकि शेष 32,693 करोड़ रुपये के बकायेदारों की पुष्टि का काम जारी है। 


प्रवर्तक कंपनी रिलायंस इंफ्रा पर नहीं होगा कोई असर
विश्लेषकों के मुताबिक आरएनईएल में जारी दिवाला प्रक्रिया का इसकी प्रवर्तक कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई असर नहीं होगा। मार्च 2019 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए ऑडिट खातों को अंतिम रूप देते हुए रिलायंस इंफ्रा ने आएनईएल में अपने निवेश का पहले ही प्रावधान कर लिया था। बहरहाल, आएनईएल के प्रवक्ता ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed