सात कंपनियों की संपत्तियों को बेच कर 21,700 करोड़ रुपये जुटाएंगे अनिल अंबानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जमाने में देश के दिग्गज अरबपतियों में शुमार और रिलायंस एडीएजी समूह के मालिक अनिल अंबानी अपनी सात कंपनियों की संपत्तियों को बेचने जा रहे हैं। इनको बेचकर 21,700 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है, जिससे वो अपनी देनदारी को कम करेंगे। अनिल अंबानी पर 93900 करोड़ रुपये की कुल देनदारी है।
बेच देंगे यह संपत्तियां
ब्लूमबर्ग के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि रिलायंस कम्यूनिकेश के अलावा समूह की चार कंपनियों पर बहुत ज्यादा देनदारी है। इस देनदारी को चुकाने के लिए ही संपत्तियों को बेचा जाएगा। जिन कंपनियों पर देनदारी है, उनमें रिलायंस कैपटिल पर 38,900 करोड़ रुपये; रिलायंस पावर पर तीन हजार करोड़ रुपये; रिलायंस इंफ्रा पर 17,800 करोड़ रुपये और रिलायंस इंजीनियरिंग पर सात हजार करोड़ रुपये बकाया है। वहीं आरकॉम पर 35,600 करोड़ का बकाया है। हालांकि इस कंपनी पर दिवालिया प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हो रही है।
11 जून तक यह था बाजार पूंजीकरण
रिलायंस कम्यूनिकेशंस
आरकॉम ने सबसे अधिक कर्ज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से लिया है। वहीं 11 जून तक आरकॉम का बाजार पूंजीकरण 462 करोड़ रुपये था।
रिलायंस होम फाइनेंस
अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस पर 13,120 करोड़ रुपये का कर्ज है। 11 जून तक इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण 860 करोड़ रुपये था।
रिलायंस कैपिटल
रिलायंस कैपिटल का बाजार पूंजीकरण 2,373 करोड़ रुपये था।
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का बाजार पूंजीकरण 1708 करोड़ रुपये था।
रिलायंस पावर
रिलायंस पावर का बाजार पूंजीकरण 1,669 करोड़ रुपये था।
रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग
रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग पर 11 जून तक बाजार पूंजीकरण 467 करोड़ रुपये था।
पिछले 14 महीने में समूह ने 35 हजार करोड़ रुपये की देनदारी को चुका दिया है। इसके अलावा कंपनी आगे भी अपने देनदारी को समय-समय पर चुकाती रहेगी। निवेशकों को भरोसा देते हुए अनिल ने कहा कि एक साल में कंपनी 24, 800 करोड़ रुपये का मूलधन और 10,600 करोड़ रुपये का ब्याज वापस कर चुकी है।
कितना पैसा मिलने की उम्मीद
कंपनी संपत्ति राशि
आर इंफ्रा नौ सड़क प्रोजेक्ट 9000 करोड़ रुपये
आर इंफ्रा रिलायंस हेडक्वार्टर किराये पर देना है (राशि तय नहीं)
रिलायंस कैपिटल बीमा कंपनी 5000 करोड़ रुपये
रिलायंस कैपिटल निप्पॉन लाइफ असेट मैनेजमेंट 4500 करोड़ रुपये
रिलायंस कैपिटल प्राइम फोकस 1000 करोड़ रुपये
रिलायंस कैपिटल रियल इस्टेट 1000 करोड़ रुपये
रिलायंस कैपिटल रेडियो बिजनेस 1200 करोड़ रुपये

कमेंट
कमेंट X