सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Anil Ambani Reliance Communications unit GCX files for bankruptcy

अनिल अंबानी को झटका, जल्द दिवालिया हो सकती है एक और कंपनी

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Sep 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Anil Ambani Reliance Communications unit GCX files for bankruptcy
अनिल अंबानी
विज्ञापन

अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस की सहयोगी कंपनी ग्लोबल क्लाउड एक्सचेंज ( GCX ) लिमिटेड ने अमेरिका के एक कोर्ट में बैंकरप्सी प्रोटेक्शन की याचिका दाखिल की है। यानी अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली एक और कंपनी जल्द दिवालिया हो सकती है। इससे अनिल अंबानी की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। 

Trending Videos

कंपनी ने नहीं किया 35 करोड़ डॉलर का भुगतान

कंपनी को 35 करोड़ डॉलर का एक भुगतान करना था, जिसमें असफल रहने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया। इसकी वजह से क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कंपनी की रेटिंग में भी कटौती कर दी थी। इस बात की जानकारी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होल्डर्स के साथ किया था समझौता 

बता दें कि जीसीएक्स के पास समुद्र के नीचे दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट केबल सिस्टम है। इससे पहले जुलाई माह में जीसीएक्स ने कहा था कि उसने होल्डर्स के साथ एक समझौता किया था, जिसके तहत उसके बॉन्ड की मैच्योरिटी से संबंधित विकल्पों पर चर्चा के लिए अतिरिक्त वक्त मिलेगा। 

बैंकरप्सी की जद में आई थी आरकॉम 

इससे पहले रिलायंस कॉम्युनिकेशंस भी बैंकरप्सी की जद में आ गई थी। आरकॉम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI ) से 4,800 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। बैंक ऑफ बड़ौदा से आरकॉम ने 2,500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। सिंडिकेट बैंक से 1,225 करोड़ रुपये, पंजाब नैशनल बैंक से 1,127 करोड़ रुपये, चाइना डिवेलपमेंट बैंक से 9,900 करोड़ रुपये, एक्जिम बैंक ऑफ चाइना से 3356 करोड़ रुपये और स्टेंडर्ड चार्टर्ड बैंक (मुंबई-लंदन) से आरकॉम ने 2100 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। 

अन्य कंपनियों पर भी बकाया 

मार्च 2018 में रिलायंस ग्रुप का कुल कर्ज 1.7 लाख करोड़ रुपये था। रिलायंस कम्यूनिकेशंस के अलावा समूह की चार कंपनियों पर बहुत ज्यादा देनदारी है। इस देनदारी को चुकाने के लिए ही संपत्तियों को बेचा जा रहा है। रिलायंस कैपटिल पर 38,900 करोड़ रुपये, रिलायंस पावर पर तीन हजार करोड़ रुपये, रिलायंस इंफ्रा पर 17,800 करोड़ रुपये और रिलायंस इंजीनियरिंग पर सात हजार करोड़ रुपये बकाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed