फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   anil ambani reliance naval may be bankrupt soon, share rises by 600 percent

दिवालिया हो सकती है अनिल अंबानी की रिलायंस नेवल, 600 फीसदी चढ़ा शेयर

Tue, 26 Nov 2019 02:02 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 26 Nov 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
anil ambani reliance naval may be bankrupt soon, share rises by 600 percent

अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस नेवल के शेयरों में सितंबर के बाद अभी तक 600 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। यह कंपनी पूरे समूह के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी है, क्योंकि केंद्र सरकार ने कंपनी को रक्षा क्षेत्र में कई तरह के करार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

2009 में हुई थी शेयर बाजार में लिस्टेड

रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड 2009 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। नौ सितंबर को कंपनी के शेयर की कीमत 95 पैसे थी, जो कि इसका सबसे निम्नतम स्तर पर बंद हुआ था। इसके बाद से लेकर के अभी तक कंपनी का शेयर 7.31 रुपये पर के भाव पर चल रहा है। 

विज्ञापन

सरकार से मिल सकते हैं कई रक्षा कांट्रैक्ट

कंपनी को केंद्र सरकार से जल्द ही कई रक्षा कांट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार जल्द ही अरबों रुपये के करार कई कंपनियों से करने वाली है। हालांकि समूह की खस्ता आर्थिक हालत को देखते हुए ऐसा नहीं भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुतााबिक,रिलायंस नेवल के फंडामेंटल्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनी कई मुश्किलों से गुजर रही है। रिलायंस नेवल के शेयर में तेजी की वजह जो भी हो लेकिन, यह अनिल अंबानी के लिए अहम है। रिलायंस नेवल चाहेगी कि उसे सरकार से डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट हासिल हो सकें। राष्ट्रीय कंपनी कानून व दिवालिया प्राधिकरण रिलायंस नेवल के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि बैंकों ने कंपनी के कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed