{"_id":"5e39aa8d8ebc3ee5ed1e898e","slug":"anil-ambani-sons-resign-from-the-board-of-directors-of-reliance-infrastructure","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में फंसी रिलायंस इंफ्रा से अनिल अंबानी के दोनों बेटों ने दिया इस्तीफा, शेयर गिरे","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
कर्ज में फंसी रिलायंस इंफ्रा से अनिल अंबानी के दोनों बेटों ने दिया इस्तीफा, शेयर गिरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 05 Feb 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
अनिल अंबानी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के बेटों-जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दोनों ने निदेशक मंडल में शामिल किये जाने के छह महीने के भीतर इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा 31 जनवरी से प्रभाव में आ गया है।
Trending Videos
हालांकि, इस्तीफे के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। अंबानी बंधु अक्टूबर 2019 में निदेशक मंडल में शामिल हुए थे। कंपनी ने 31 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को लिखे खत में यह जानकारी दी। दोनों के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में पांच फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी पर 6000 करोड़ रुपये का कर्ज संकट
रिलायंस इंफ्रा 6000 करोड़ रुपये के कर्ज के संकट का सामना कर रही है। ऐसे में इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा कंपनी पर और कम होने की आशंका है। बीते चार महीने में रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में 28 फीसदी की कमी आई है। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में गिरावट 91 फीसदी रही।
