फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   anil ambani to sell its power business in mumbai to cover loan debt

20 हजार करोड़ के घाटे से परेशान अनिल अंबानी बेचेंगे अपनी बिजली कंपनी

Mon, 02 Oct 2017 10:39 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 02 Oct 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
anil ambani to sell its power business in mumbai to cover loan debt
अनिल अंबानी

घाटे से परेशान अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर अपनी बिजली कंपनी को बेचने की तैयारी कर ली है। आर-इन्फ्रा अपनी मुंबई में स्थित कंपनी को बेचने जा रही है। इसमें बिजली का जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां शामिल हैं। अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर 20 हजार करोड़ रुपये का लोन है, जिसको चुकाने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रिलायंस को इन कंपनियों के बेचने से अपने लोन अमाउंट की 70 फीसदी राशि मिल जाएगी। इन कंपनियों को बेचने से ग्रुप के पास 14 हजार करोड़ रुपये आने की संभावना है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अनिल अंबानी नहीं लेंगे RCom से सैलरी, कंपनी की खराब हालत के चलते लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चार कंपनियों ने जताई खरीदने की इच्छा
सूत्रों के मुताबिक, चार कंपनियों ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की पॉवर कंपनी को खरीदने की इच्छा जताई है। इनमें हैदराबाद की ग्रीनको, हांगकांग की सीएलपी, इटली की इनल और टाट पॉवर शामिल हैं। हालांकि टाटा पॉवर ने कहा है कि वो इस दौड़ में शामिल नहीं है। 


ग्रुप ने बढ़ाया यहां पर फोकस
रिलायंस ग्रुप बिजली के बजाय अपना फोकस डिफेंस और ईपीसी बिजनेस पर बढ़ा रहा है। कंपनी ऐसे बिजनेस में अपनी क्षमता बढ़ाने जा रही है जिसमें काफी कम कैपिटल लगे। आर-पॉवर का मुंबई में एक 500 मेगावॉट का जेनरेशन प्लांट है जो कि 1995 में कमीशन हुआ था।

इसके साथ ही 3000 एमवीए का ट्रांसमिशन सिस्टम है। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से 30 लाख घरों में कनेक्शन है जिससे साल भर में 7500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू आ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed