फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   anil ambani to take back defamation suit filed against congress, national herald over rafale article

कांग्रेस और नेशनल हेराल्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा वापस लेंगे अनिल अंबानी

Tue, 21 May 2019 05:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 21 May 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
anil ambani to take back defamation suit filed against congress, national herald over rafale article
Anil ambani

उद्योगपति अनिल अंबानी के स्वामित्व वाला रिलांयस समूह कांग्रेस और नेशनल हेराल्ड के खिलाफ दर्ज मानहानि का मुकदमा वापस लेने जा रहा है। रिलांयस ने कांग्रेस और हेराल्ड के खिलाफ अहमदाबाद की एक अदालत में यह मुकदमा किया था। 

विज्ञापन

पांच हजार करोड़ की मानहानि

अनिल अंबानी ने कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं और नेशनल हेराल्ड के संपादक जफर आगा व लेख लिखने वाले विश्वदीपक के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। अब रिलायंस के वकील रशेष पारिख ने कहा है कि वो मुकदमा वापस लेने जा रहे हैं। इस बारे में नेशनल हेराल्ड के वकील पी एस चंपानेरी को बता दिया गया है। 

विज्ञापन

राफेल के ऊपर लिखा था लेख

इन कंपनियों ने दावा किया कि समाचार पत्र ने राफेल विमान करार को लेकर फर्जी और अपमानजनक लेख प्रकाशित किए थे। रिलायंस डिफेंस, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड, नेशनल हेराल्ड के पब्लिशर, एडिटर इंचार्ज जफर आगा और लेख के लेखक विश्वदीपक के खिलाफ दीवानी मानहानि का मुकदमा पिछले साल 26 अगस्त को दायर कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये कंपनियां अनिल अंबानी के रिलायंस समूह का हिस्सा हैं। यह मुकदमा शुक्रवार को शहर की सिविल और सत्र न्यायाधीश पीजे तामकुवाला की अदालत में दर्ज कराया गया था।

अंबानी ने यह लगाया था आरोप

दायर मुकदमे में कंपनियों ने आरोप लगाया है कि मोदी के राफेल सौदे के एलान से 10 दिन पहले अनिल अंबानी ने बनाई रिलायंस डिफेंस शीर्षक नामक लेख झूठ और अपमानजनक है। यह लेख जनता को गुमराह करने वाला है। यह रिलायंस समूह और चेयरमैन अनिल अंबानी की नकारात्मक छवि को प्रदर्शित करता है और इसका जनता के मन पर गलत असर पड़ेगा। 

लेख से लगता है कि सरकार ने कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए यह करार किया जोकि गलत है। समाचार पत्र के लेख से कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसलिए 5000 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की जाए। इससे पहले रिलायंस समूह ने कई कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा था।

इन नेताओं के खिलाफ था मुकदमा

जिन कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ यह मुकदमा था उनमें सुनील जाखड़, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ओमान चेंडी, अशोक चह्वाण, अभिषेक मनु सिंघवी, संजय निरूपम और शक्तिसिंह गोहिल शामिल हैं। अब इस केस की अगली सुनवाई अदालत की गर्मियों की छुट्टी खत्म होने के बाद होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed