फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   cyrus mistry files case against tata sons in nclt against its removal

अब फिर से एनसीएएलटी पहुंचे मिस्त्री, टाटा संस से हुई बर्खास्तगी को दी चुनौती

Fri, 03 Aug 2018 05:38 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
cyrus mistry files case against tata sons in nclt against its removal

टाटा संस के बर्खास्त चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश को राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में चुनौती दी।

विज्ञापन


इससे पहले मिस्त्री ने अपनी बर्खास्तगी को एनसीएलटी में चुनौती दी थी, जहां उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। एनसीएलटी की मुंबई पीठ के नौ जुलाई के आदेश के विरुद्ध अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष एक याचिका दाखिल की गई।
विज्ञापन


मिस्त्री के वकील ने कहा कि हमने आज अपील दाखिल की है। मिस्त्री की अपील अभी एनसीएलएटी की रजिस्ट्री के पास है, जा तकनीकी सत्यापन के बाद इसे आगे बढ़ाएगा। मामले को सुनवाई के लिए कब सूचीबद्ध किया जाएगा, इस सवाल पर वकील ने कहा कि अभी कुछ फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जुलाई को एनसीएलटी मुंबई ने बर्खास्तगी के विरुद्ध मिस्त्री की याचिका को खारिज करने के साथ ही रतन टाटा और कंपनी के बोर्ड के विरुद्ध खुल्लम खुल्ला दुर्व्यवहार के आरोप को भी खारिज कर दिया था। कंपनी कानून 2013 के मुताबिक एनसीएलटी के आदेश को एनसीएलएटी में चुनौती दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed