सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Ericsson may have to return 550 crore rupees to Anil Ambani

एरिक्सन को लौटाने पड़ सकते हैं अनिल अंबानी के 550 करोड़ रुपये, ये है बड़ी वजह

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 09 Apr 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Ericsson may have to return 550 crore rupees to Anil Ambani
अनिल अंबानी
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने एरिक्सन को 550 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन हो सकता है कि एरिक्सन को ये रकम आरकॉम को लौटानी पड़े। अगर दिवाला कानून के तहत आरकॉम से लोन रिकवरी की प्रक्रिया शुरू होती है तो स्वीडन की टेलिकॉम इक्विपमेंट कंपनी एरिक्सन को ये रकम लौटानी होगी।

30 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

इस संदर्भ में अपीलैट ट्रिइब्यूनल ने कहा कि, 'अगर हम आरकॉम के खिलाफ अपील को खारिज करते हैं तो एरिक्सन को पैसा वापस करना होगा। बता दें कि आरकॉम ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिइब्यूनल (एनसीएलएटी) में अपील दायर करके खुद के खिलाफ उस आवेदन पर स्टे लगाने को कहा था, जिसे पिछले साल एनसीएलटी ने स्वीकार किया था। एनसीएलएटी में इस मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। बेंच ने कहा कि, 'हमें इस अपील को रद्द कर देना चाहिए और दिवाला कानून के तहत प्रक्रिया चलने देनी चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

एरिक्सन के वकील ने दिया बयान

मामले पर एरिक्सन के वकील ने कहा कि उसे यह पैसा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक मिला है। कंपनी ने कहा कि उसे अपना पैसा मिल चुका है और वह आरकॉम के खिलाफ इन्सॉल्वंसी प्रॉसिडिंग्स वाली याचिका वापस लेना चाहती है। उसने कहा कि इस मामले में पहले ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि आरकॉम पर 46 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। कंपनी काफी समय से संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed