सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Q1 rerults profit of Reliance Capital of Anil Ambani increased to four times

तिमाही नतीजे: चार गुना बढ़ा अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल का शुद्ध मुनाफा, आय में भी वृद्धि

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 16 Aug 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

  • अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़ा
  • मुनाफे में वृद्धि कंपनी की आय बढ़ने से हुई
  • रिलायंस कैपिटल की कुल आय 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में 31 फीसदी बढ़ी

Q1 rerults profit of Reliance Capital of Anil Ambani increased to four times
Anil ambani
विज्ञापन

विस्तार

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना बढ़कर 1,218 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। मुनाफे में वृद्धि कंपनी की आय बढ़ने से हुई। इससे पहले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 295 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। 

Trending Videos

31 फीसदी बढ़ी कंपनी की आय

रिलायंस कैपिटल की कुल आय 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में 31 फीसदी बढ़कर 6,083 कराड़ रुपये रही, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,641 करोड़ रुपये थी। रिलांयस कैपिटल संपत्ति प्रबंधन और म्यूचुअल फंड, पेंशन फंड, बीमा, वित्त, शेयर ब्रोकिंग, वित्तीय उत्पादों के वितरण जैसे कार्यों से जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में भी वृद्धि

हाल ही में मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों को जारी किया था। नतीजों के हिसाब से कंपनी का मुनाफा सात फीसदी बढ़ा है। वहीं आय में 21.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। गौरतलब है कि कंपनी तेल से लेकर के टेलीकॉम के कारोबार से जुड़ी हुई है। कंपनी को पहली तिमाही में 10,104 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। वहीं इस अवधि में कंपनी की आय 1.61 लाख करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 9,459 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, वहीं आय 1.33 लाख करोड़ रुपये थी। 


रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed