सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Ratan Tata invest in OLA Electronic Cab

OLA की सवारी करेंगे रतन टाटा, इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ेगी संख्या

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 06 May 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Ratan Tata invest in OLA Electronic Cab
विज्ञापन

टाटा संस के चेयरमैन एमेरीटस रतन टाटा अब ऐप बेस्ड कैब सेवा कंपनी ओला की सवारी करेंगे। टाटा ने कंपनी में बड़ा निवेश किया है। यह निवेश इलेक्ट्रिक कारों की संख्या बढ़ाने के लिए किया गया है।

Trending Videos

व्यक्तिगत तौर पर किया निवेश

रतन टाटा ने यह निवेश व्यक्तिगत तौर पर किया है। हालांकि यह नहीं पता है कि टाटा ने कितना निवेश किया है। ओला ने बयान जारी करते हुए कहा कि टाटा के इस निवेश से कंपनी को भविष्य में काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं निवेश

रतन टाटा इससे पहले जुलाई 2015 में भी ओला कैब चलाने वाली कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजी में निवेश किया था। ओला ने इस साल मार्च में इलेक्ट्रिक वाहन उतारने का फैसला किया था और 400 करोड़ रुपये की फंडिंग करने का प्लान किया था। टाटा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन में ओला भविष्य में मुख्य भूमिका निभा सकती है। 

2021 में होगी लांच

ओला के सह संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि कंपनी 2021 में अपनी 10 लाख इलेक्ट्रिक कैब को बाजार में उतारेगी। ओला ने नागपुर में सबसे पहले अपनी इलेक्ट्रिक कैब को उतारा था। इसके लिए बकायदा चार्जिंग स्टेशन भी बनाया था। 


ओला अब देश में सेल्फ ड्राइव गाड़ियों को लांच करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने 50 करोड़ डॉलर निवेश करने का प्लान बनाया है। इसके लिए कंपनी देश के प्रमुख शहरों में जल्द ही पायलट योजना पर काम करना शुरू कर देगी। 

Ratan Tata invest in OLA Electronic Cab

10 हजार गाड़ियों से होगी शुरुआत

ओला सेल्फ ड्राइव स्कीम के तहत 10 हजार गाड़ियों को उतारने जा रही है। इसके तहत एसयूवी, लग्जरी सेडान भी उतारी जाएंगी। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कहा है कि वो रेंटल, सब्सक्रिप्शन और कॉरपोरेट लीज के फॉर्मेट पर काम करेगी। 

इन कंपनियों के साथ किया करार

कंपनी ने दिग्गज ऑटो कंपनियों ह्यूंडई और किया मोटर्स के साथ इसके लिए करार किया है। ओला इन कंपनियों की गाड़ियों को देश के टॉप पांच-सात मार्केट में उतारेगी। ह्यूंडई मोटर और किया मोटर्स ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी।

दरअसल, वैश्विक वाहन बाजार में अग्रणी भूमिका निभाने की रणनीति के लिए भारत प्रमुख बाजार है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दोनों कंपनियों ने ओला में निवेश करने का फैसला किया है। यह दोनों कंपनियों का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त निवेश होगा।

इन कंपनियों से होगी प्रतिस्पर्धा

सेल्फ ड्राइव में फिलहाल जूम कार, ड्राइवईजी, माइल्स और रेव जैसी कंपनियां काम कर रही हैं। ओला अगर अपनी इस योजना पर अमलीजामा पहनाती है तो फिर यह इस क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed