{"_id":"5b224a874f1c1b64068b62da","slug":"rcom-lays-off-49k-people-from-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस ग्रुप की इस कंपनी ने 49 हजार लोगों को दिखाया बाहर का रास्ता, 45 हजार करोड़ का कर्ज","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रिलायंस ग्रुप की इस कंपनी ने 49 हजार लोगों को दिखाया बाहर का रास्ता, 45 हजार करोड़ का कर्ज
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Jun 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस ग्रुप की एक कंपनी ने 49 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी पर फिलहाल 45 हजार करोड़ रुपये का कर्जा है, जिसको चुकाने के लिए वो काफी जद्दोजहद कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन ने 94 फीसदी लोगों को बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि अब कंपनी में केवल 3400 लोग ही काम कर रहे हैं। एक समय में इस कंपनी में 52 हजार लोग नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन
जनवरी में बंद किया था मोबाइल बिजनेस
आर-कॉम ने जनवरी में अपने मोबाइल बिजनेस को बंद कर दिया था। कंपनी ने इसके बाद अपने वायरलेस बिजनेस को अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड को बेचने का ऐलान किया था, लेकिन यह सौदा पूरा नहीं हो पाया। कंपनी अभी केवल अपने बिजनेस टू बिजनेस वायरलेस को चला रही है।
विज्ञापन
बेच चुकी है यह कंपनियां
अभी तक कंपनी अपने डीटीएच, बिजली, टॉवर बिजनेस को पहले ही बेच चुकी है। कंपनी अपने 45 हजार करोड़ रुपये के कर्ज को निपटाने के लिए भी पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
चीन के बैंक ने दी NCLT में याचिका
चीन के एक बैंक ने इस शख्स के खिलाफ कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में याचिका दायर की है, जिस पर जल्द सुनवाई होगी। चाइना डेवलपमेंट बैंक ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन को 1.78 अरब डॉलर का कर्ज दिया था।
बैंक ने कंपनी द्वारा कर्ज भुगतान में चूक करने के बाद आरकॉम के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के मुंबई पीठ में मामला दर्ज कराया है। बैंकिंग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि भारतीय कर्जदाता चाइना डेवलपमेंट बैंक की याचिका पर आपत्ति जता सकते हैं क्योंकि वे पहले से ही आरकॉम के साथ कर्ज निपटान योजना पर काम कर रहे हैं।