सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   RCom lenders may get Rupees 10 thousand crore against claim of 49000 cr

अनिल अंबानी की आरकॉम को बेचने से कर्जदाताओं को मिल सकते हैं 10 हजार करोड़ रुपये

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 02 Sep 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
RCom lenders may get Rupees 10 thousand crore against claim of 49000 cr
अनिल अंबानी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी दो यूनिट स्पेक्ट्रम और टावर्स की बिक्री से कर्जदाताओं को 9,000 करोड़ रुपये से 10,000 रुपये मिलने की उम्मीद है। आरकॉम पर करीब 49 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। आरकॉम की समाधान प्रक्रिया अक्टूबर के मध्य तक पूरी की जा सकती है। बता दें कि व्यापार जगत में एक दशक पहले तक अनिल अंबानी और रिलायंस की तूती बोलती थी। 

Trending Videos


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, इस संदर्भ में एक सूत्र ने बताया कि, 'शुरुआती वैल्यूएशन से पता चलता है कि अगर इनसॉल्वेंसी प्रोसीडिंग अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाती है तो ऐसेट्स से 9,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।' बैंकों ने 49,000 करोड़ रुपये का कुल क्लेम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी 

आइए जानते हैं कि आरकॉम और इसकी दो यूनिट्स स्पेक्ट्रम और टावर्स के ऐसेट्स में क्या शामिल है। देश के 22 में से 14 टेलिकॉम सर्कल में 850 MHz बैंड में स्पेक्ट्रम, लगभग 43,000 टेलिकॉम टावर शामिल हैं। बता दें कि इनमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, ATC टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, एसेट केयर ऐंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज जैसी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। 

आइए जानते हैं आरकॉम ने किस बैंक से कितना कर्ज लिया है

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI ) - 4,800 करोड़ रुपये
  • बैंक ऑफ बड़ौदा - 2,500 करोड़ रुपये
  • सिंडिकेट बैंक - 1,225 करोड़ रुपये
  • पंजाब नैशनल बैंक - 1,127 करोड़ रुपये
  • चाइना डिवेलपमेंट बैंक - 9,900 करोड़ रुपये
  • एक्जिम बैंक ऑफ चाइना - 3356 करोड़ रुपये
  • स्टेंडर्ड चार्टर्ड बैंक (मुंबई-लंदन) - 2100 करोड़ रुपये

 

 

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोट में छपी है गणपति की तस्वीर, ये है रहस्य


मार्च 2018 में रिलायंस ग्रुप का कुल कर्ज 1.7 लाख करोड़ रुपये था। रिलायंस कम्यूनिकेशंस के अलावा समूह की चार कंपनियों पर बहुत ज्यादा देनदारी है। इस देनदारी को चुकाने के लिए ही संपत्तियों को बेचा जा रहा है। जिन कंपनियों पर देनदारी है, उनमें रिलायंस कैपटिल पर 38,900 करोड़ रुपये, रिलायंस पावर पर तीन हजार करोड़ रुपये, रिलायंस इंफ्रा पर 17,800 करोड़ रुपये और रिलायंस इंजीनियरिंग पर सात हजार करोड़ रुपये बकाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed