{"_id":"5ef065d48ebc3e42ad368303","slug":"reliance-capital-said-reducing-care-rating-will-delay-repayment-of-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयर के रेटिंग घटाने से कर्ज चुकाने में होगी देरी: रिलायंस कैपिटल","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
केयर के रेटिंग घटाने से कर्ज चुकाने में होगी देरी: रिलायंस कैपिटल
Mon, 22 Jun 2020 01:33 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Reliance Capital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस कैपिटल ने कहा है कि केयर रेटिंग्स द्वारा उसके बॉन्ड कार्यक्रम की रेटिंग घटाने के बाद वह अपना कर्ज समय से नहीं चुका पाएगी, जिसे आठ वर्षों में चरणबद्ध तरीके से चुकाना था। रेटिंग गिरने से शीघ्र अदायगी का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
रिलायंस कैपिटल ने शेयर बाजार को बताया कि वह परिसंपत्तियों के विमुद्रीकरण में सक्षम नहीं है और इसलिए कर्ज अदायगी में देरी होगी। केयर रेटिंग्स ने सितंबर 2019 में अनिल अंबानी के नियंत्रण वाली रिलायंस कैपिटल के पूरे बकाया ऋण कार्यक्रम की रेटिंग को घटाकर 'केयर-डी' कर दिया था।
विज्ञापन
कंपनी ने आपत्ति जताते हुए इस कदम को पूरी तरह पक्षपातपूर्ण और अनुचित कहा था। केयर ने ब्याज के भुगतान में देरी के कारण रिलायंस कैपिटल के दीर्घकालिक ऋण कार्यक्रम, बाजार से जुड़े ऋणपत्रों और अधीनस्थ ऋण बकाया की रेटिंग घटा दी थी। इसके बाद कंपनी ने 11 अक्तूबर 2019 को कहा कि उसकी रेटिंग में कमी से बकाया तत्काल चुकाने की मांग बढ़ गई, जिसे अन्यथा मार्च 2028 तक अगले आठ वर्षों में चरणबद्ध तरीके से चुकाना था।
विज्ञापन
कंपनी ने बताया कि इसके चलते वह अपनी परिसंपत्तियों का विमुद्रीकरण नहीं कर सकी और 20 जून 2020 को बकाया देनदारियों को पूरा करने में उसे देरी होगी। कंपनी ने शुक्रवार को बताया था कि वह एचडीएफसी लिमिटेड को 4.77 करोड़ रुपये और एक्सिस बैंक को 0.71 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान समय पर नहीं कर सकी है।