फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Communications CEO steps down to focus on US unit bankruptcy process

GCX ने दी जानकारी, रिलायंस कम्युनिकेशंस के सीईओ ने दिया इस्तीफा

Wed, 25 Sep 2019 10:14 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Sep 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Reliance Communications CEO steps down to focus on US unit bankruptcy process
रिलायंस

अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस ( आरकॉम ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बिल बार्ने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ग्लोबल क्लाउड एक्सचेंज ( GCX ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

जीसीएक्स में बने रहेंगे बिल बार्ने

हालांकि, बार्ने जीसीएक्स में बने रहेंगे। जीसीएक्स की कॉर्पोरेट पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। आरकॉम की अनुषंगी जीसीएक्स ने अमेरिका में पिछले सप्ताह दिवाला आवेदन किया है। 

विज्ञापन


जीसीएक्स ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि, 'बिल बार्ने ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। वह जीसीएक्स के चेयरमैन एवं सीईओ पद पर बने रहेंगे। उन्होंने आरकॉम से अपने पद से इस्तीफा जीसीएक्स पर पूरी तरह ध्यान देने के लिए दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवालिया हो सकती है जीसीएक्स लिमिटेड

जीसीएक्स लिमिटेड ने अमेरिका के एक कोर्ट में बैंकरप्सी प्रोटेक्शन की याचिका दाखिल की थी। यानी अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली एक और कंपनी जल्द दिवालिया हो सकती है। इससे अनिल अंबानी की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। 

कंपनी ने नहीं किया 35 करोड़ डॉलर का भुगतान

कंपनी को 35 करोड़ डॉलर का एक भुगतान करना था, जिसमें असफल रहने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया। इसकी वजह से क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कंपनी की रेटिंग में भी कटौती कर दी थी। इस बात की जानकारी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दी गई। 

होल्डर्स के साथ किया था समझौता 

बता दें कि जीसीएक्स के पास समुद्र के नीचे दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट केबल सिस्टम है। इससे पहले जुलाई माह में जीसीएक्स ने कहा था कि उसने होल्डर्स के साथ एक समझौता किया था, जिसके तहत उसके बॉन्ड की मैच्योरिटी से संबंधित विकल्पों पर चर्चा के लिए अतिरिक्त वक्त मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed