सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   SBI is learnt to have approved resolution plan for Reliance Communications

मुकेश अंबानी खरीदेंगे दिवाला हो चुकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस, SBI ने प्लान को दी मंजूरी

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 04 Mar 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अपने भाई अनिल अंबानी की दिवाला हो चुकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ( RCom ) को खरीदने जा रहे हैं। 

SBI is learnt to have approved resolution plan for Reliance Communications
अनिल अंबानी
विज्ञापन

विस्तार

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने आरकॉम के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। इसके लिए बैंकों ने उम्मीद जताई है कि इससे उनके 23,000 करोड़ रुपये वापस आ जाएंगे।

Trending Videos


रिलायंस जियो रिलायंस कम्युनिकेशंस के टॉवर और फाइबर बिजनस ( रिलायंस इंफ्राटेल ) को खरीदने के लिए 4,700 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं। यूवी असेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी ने आरकॉम और रिलायंस टेलकॉम के एसेट के लिए 14,700 करोड़ रुपये की बोली लगाई। मालूम हो कि आरकॉम को 4,300 करोड़ का बकाया इंडियन और चाइनीज क्रेडिटर्स को प्राथमिकता के आधार पर चुकाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल अंबानी की आरकॉम पर सिक्यॉर्ड कर्ज 33,000 करोड़ रुपये का है। वहीं लेंडर्स ने 49,000 करोड़ का दावा किया है।

आरकॉम के शेयर में बढ़त

इसके बाद आज रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर में बढ़त देखी गई। दोपहर 2:10 बजे कंपनी का शेयर 7.14 फीसदी की बढ़त के बाद 0.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।  पिछले कारोबारी दिन यह 0.70 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.06 अरब है।


हाल ही में आरकॉम ने अपना एसेट बेचकर कर्ज चुकाने की कोशिश की थी। अनिल अंबानी ने इसके लिए जियो से संपर्क किया था। हालांकि यह डील कई वजहों से नहीं हो पाई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि जियो ने आरकॉम के एसेट को खरीदने से मना कर दिया था। जियो ने कहा था कि उसे आरकॉम के भारी भरकम कर्ज का बोझ भी उठाना पड़ेगा, जो वो नहीं चाहती है। 

जुलाई-सितंबर में हुआ था 30,142 करोड़ का घाटा

कर्ज के बोझ से दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) को जुलाई-सितंबर की तिमाही में करीब 30,142 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ था। उच्चतम न्यायालय द्वारा सांविधिक बकाए पर फैसले के मद्देनजर देनदारियों के लिए प्रावधान की वजह से कंपनी का घाटा इतना ज्यादा पहुंच गया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed