{"_id":"57f7705f4f1c1b656d27090c","slug":"indigo-comes-with-all-inclusive-tickets-starting-rs-888","type":"story","status":"publish","title_hn":"888 रुपए में घरेलू उड़ान का टिकट, ऑफर कल तक","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
888 रुपए में घरेलू उड़ान का टिकट, ऑफर कल तक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के इस सीजन आम आदमी हवाई यात्रा का लुत्फ ले सकता है। हवाई यात्रा कराने वाली कंपनी इंडिगो भी यात्रियों के लिए सस्ता प्रमोशनल ऑफर लेकर आई है। इंडिगो ने घरेलू रूट उड़ानें सस्ती की हैं। ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा रूटों पर वन वे टिकट की शुरुआत 888 रुपए से शुरू है।
विज्ञापन
यात्री इंडिगो के इस ऑफर का लाभ 8 अक्टूबर तक टिकट बुक करके उठा सकते हैं। टिकट अगले साल 13 अप्रैल तक की बुक की जा सकती हैं।
हालांकि इंडिगो ने यह साफ नहीं किया है कि खास ऑफर के लिए कितनी सीटें रखी गई हैं। एक जरूरी बात यह भी है कि इस ऑफर के तहत बुक की गईं टिकटें नॉन रिफंडेबल होंगी। यानी यात्रा रद्द करने पर पैसा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
वेबसाइट पर अगले साल जनवरी में दिल्ली से जयपुर की टिकट सर्च करने पर किराया 888 रुपए दिया गया है। वहीं, अगले महीने के अंत तक दिल्ली से मुंबई की उड़ान का किराया 2152 दिखाया गया है जो कि मौजूदा किराए 5642 के आधे से भी कम है।
विज्ञापन
इसके अलावा विस्तारा, स्पाइस जेट, एयरएशिया इंडिया और जेट एयरवेज भी प्रमोशनल ऑफर लेकर आई हैं। इन सभी एयरलाइंस पर अगले साल अप्रैल तक के लिए ऑफर का फायदा लिया जा सकता है।