फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Nusli Wadia unanimously voted out of Tata Steel board

टाटा स्टील ने वाडिया को निदेशक मंडल से हटाया

Fri, 23 Dec 2016 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
Nusli Wadia unanimously voted out of Tata Steel board
टाटा समूह की अग्रणी कंपनी टाटा स्टील ने उद्योगपति नुस्ली वाडिया को अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक पद से हटा दिया है। कंपनी के शेयधारकों की बुधवार को हुई असाधारण आम बैठक (ईजीएम) के दौरान हुई वोटिंग में 90.8 फीसदी शेयरधारकों ने उन्हें निदेशक मंडल से बाहर किए जाने संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया।
विज्ञापन


शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसके कुल 97.12 करोड़  शेयरों में से 62.54 करोड़ शेयरों का वोट पड़ा है। यह कुल शेयरों का 64.4 फीसदी है। इसमें से 56.78 करोड़ शेयर के धारकों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जो कि कुल वोट का 90.80 फीसदी है। 5.75 करोड़ शेयरों के धारकों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया, जो कि कुल वोट का महज 9.20 फीसदी है।
विज्ञापन


टाटा संस ने टाटा मोटर्स, टाटा स्टील एवं टाटा केमिकल्स समेत टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों में स्वतंत्र निदेशक वाडिया पर अपने हित साधने का आरोप लगाते हुए उन्हें निदेशक मंडल से हटाने के लिए प्रस्ताव पेश किया है, जिस पर उन कंपनियों के शेयरधारकों को मतदान करना है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को वाडिया टाटा स्टील के शेयरधारकों की असाधारण आम बैठक से दूर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed