सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   219 votes polled in Punjab in Congress Presidential election

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: पंजाब में 219 वोट पड़े, मतदान प्रक्रिया पर राजा वड़िंग ने कही बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
सार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह वोटिंग प्रक्रिया ही कांग्रेस की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि जो सियासी दल कांग्रेस पर एक ही परिवार के राज का आरोप लगाते रहे हैं, यह मतदान उन्हें करारा जवाब है।

219 votes polled in Punjab in Congress Presidential election
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और शाम तक प्रदेश के 237 में से 219 नेताओं ने वोट डाले। इस तरह प्रदेश से कुल वोट प्रतिशत 92.40 रहा। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि चूंकि प्रदेश के कई कांग्रेसी नेता इन दिनों राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो अभियान में हिस्सा ले रहे हैं और कुछ नेता अन्य कारणों से दूसरे राज्यों में हैं। उन सभी नेताओं ने अलग-अलग प्रदेशों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

Trending Videos


मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह वोटिंग प्रक्रिया ही कांग्रेस की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि जो सियासी दल कांग्रेस पर एक ही परिवार के राज का आरोप लगाते रहे हैं, यह मतदान उन्हें करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी में ही है कि पार्टी के सभी नेताओं को अपने वोट के अधिकार का उपयोग करके अध्यक्ष का चुनाव करने का अधिकार है। राजा वड़िंग ने मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार का ‘प्रोक्सी’ उम्मीदवार होने संबंधी आरोपों का भी खंडन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ रहे डॉ. शशि थरूर भी एक वरिष्ठ और सम्मानीय नेता हैं, जिन्होंने चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल नहीं किए लेकिन सिर्फ विरोधी राजनीतिक दलों को ही दर्द हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आप किस प्रकार अंदाजा लगा सकते हैं कि किसने किसको वोट दिया? वड़िंग ने कहा कि इन चुनावों में करीब 10000 डेलीगेट्स के वोट हैं। आप किसी के ध्यान में आए बगैर कैसे 10000 वोटरों को प्रभावित कर सकते हैं। हर वोटर ने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से वोट डाले हैं।

वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कोई भी जीते, यह जमीनी स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जीत होगी, क्योंकि उनके पास उनके प्रतिनिधियों द्वारा चुना गया प्रधान होगा, न कि नागपुर के महल से थोपा गया व्यक्ति। उन्होंने कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल करने वाले सभी राजनीतिक दलों को इस तरह के (कांग्रेस जैसे) चुनाव करवाने की चुनौती दी। इस बीच वोट डालने के बाद फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी प्रधान चुनने की प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed