सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A young man died during army recruitment in Gurdaspur

अग्निवीर भर्ती में युवक की मौत: दौड़ते वक्त अचानक ट्रैक पर गिरा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अग्निवीर भर्ती के दौरान एक युवा की मौत से परिवार में मातम पसर गया। अश्विनी कुमार 1600 की दौड़ में भाग ले रहा था। चौथे राउंड में पहुंचने पर अचानक वह ट्रैक पर ही गिर गया। सैन्य अधिकारी जांच के लिए ले गए। बाद में सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद अश्विनी को मृत घोषित कर दिया।

A young man died during army recruitment in Gurdaspur
अश्विनी कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर में अग्निवीरों की भर्ती चल रही है। यह भर्ती तिब्बड़ी कैंट में आयोजित की जा रही है। बड़ी संख्या में युवा रैली भर्ती में हिस्सा ले रहे हैं। मगर दौड़ के दौरान एक नौजवान बेहोश हो गया, इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। मृत युवक की पहचान अश्विनी कुमार (20) पुत्र बलकार चंद निवासी गांव अखरोटा के रूप में हुई है। 

Trending Videos


उधर, मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम अमनदीप कौर सिविल अस्पताल पहुंचीं और परिवार के साथ दुख साझा किया। मृतक अश्विनी कुमार के दोस्त गौरव निवासी अखरोटा ने बताया कि वह अश्विनी के साथ सेना की भर्ती में शामिल होने शनिवार शाम को तिब्बड़ी कैंट आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1600 मीटर की दौड़ के दौरान अश्विनी उसके आगे ही दौड़ रहा था। अंतिम चौथे राउंड में पहुंचने पर अचानक वह ट्रैक पर ही गिर गया। इसी बीच दूसरे ट्रैक पर दौड़ रहा रोहित भी बेहोश होकर गिर गया। सैन्य अधिकारी जांच के लिए उन्हें साथ ले गए। बाद में सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद अश्विनी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed