सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party declared candidates for upcoming Lok Sabha Elections 2024 in Punjab

Punjab: आप के आठ प्रत्याशी घोषित, पांच मंत्रियों को टिकट, एक नाम ने सबको चौंकाया; देखें कौन कहां से लड़ेगा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 01:59 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन में है लेकिन पंजाब में वह कांग्रेस के विरोध में है। पार्टी ने जिन आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें पांच मंत्री शामिल हैं। एक नाम ने सबको चौंका दिया है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party declared candidates for upcoming Lok Sabha Elections 2024 in Punjab
भगवंत मान और कर्मजीत अनमोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की 13 सीटों में से आठ पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कई चौंकाने वाले फैसले लेते हुए पंजाब सरकार के पांच मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है।

Trending Videos


संगरूर से खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बठिंडा से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, अमृतसर से एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और खडूर साहिब से परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को टिकट दिया गया है। वहीं, हाल ही में आप में शामिल हुए बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में अनुशासन न होने का आरोप लगाते हुए आप का दामन थामा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे चौंकाने वाला फैसला फरीदकोट सीट पर हुआ है। यहां से मुख्यमंत्री भगवंत मान के सबसे करीबी व पंजाबी फिल्मों के अभिनेता कर्मजीत सिंह अनमोल पर दांव खेला है। कर्मजीत 'कैरी ऑन जट्टा' और 'निक्का जैलदार' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। जालंधर में पार्टी वर्तमान सांसद सुशील रिंकू पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। 
 

रिंकू जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए थे। जालंधर सीट कांग्रेस के सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी। वर्ष 2017 में वह जालंधर वेस्ट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक भी चुने गए थे। उल्लेखनीय है कि आप पंजाब में अकेले चुनाव लड़ रही है, जबकि दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़ और हरियाणा में कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। 

मंत्रियों पर इसलिए खेला दांव

  • गुरमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर): मीत ने 2017 में बरनाला सीट से कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों को मात दी थी। पार्टी का युवा चेहरा हैं। मंत्री रहते हुए कई विभाग देख चुके हैं। 
  • गुरमीत सिंह खुड्डियां (बठिंडा): वर्ष 2021 में कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए। 2022 के विधानसभा चुनाव में लंबी से चुनाव लड़ते हुए पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हराकर चर्चा में आए।
  • डॉ. बलबीर सिंह (पटियाला): वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हुए। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में स्वास्थ्य में बदलाव लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। आम आदमी क्लीनिक के प्रोजेक्ट में बेहतर काम किया।
  • लालजीत भुल्लर (खडूर साहिब): चार बार के शिअद विधायक आदेश प्रताप सिंह कैरों को पिछले विधानसभा चुनाव में पट्टी विधानसभा क्षेत्र से 10,999 मतों से हराया था। अपने राजनीति सफर की शुरुआत शिअद से की थी।
  • कुलदीप सिंह धालीवाल (अमृतसर): पंचायत मंत्री रहते हुए सरकारी जमीनों से कब्जा छुड़वाने के लिए चर्चा में रहे। उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में शिअद से अमरपाल सिंह अजनाला को 7843 मतों से मात दी थी।

पांच सीटों पर अभी मंथन जारी 

पार्टी ने 13 में से पांच सीटों पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इसमें गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री आनंदपुर साहिब, लुधियाना और फिरोजपुर की सीट है। इन सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है ताकि जीत का दम रखने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जा सके। दूसरी सूची में इनके नामों की घोषणा की जा सकती है।
 

  • जालंधर: सुशील कुमार रिंकू
  • उम्र: 49 वर्ष
  • शिक्षा: 12वीं पास
  • पहला चुनाव: 2017 विधानसभा चुनाव

 

  • खडूर साहिब: कुलदीप सिंह धालीवाल
  • उम्र: 62 वर्ष
  • शिक्षा: दसवीं
  • पहला चुनाव: 2019 

 

  • फरीदकोट: कर्मजीत अनमोल
  • उम्र: 52 वर्ष 
  • शिक्षा: अंडर ग्रेजुएट
  • यह पहला चुनाव है 

 

  • संगरूर: गुरमीत सिंह मीत हेयर
  • उम्र: 35 वर्ष
  • शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट
  • चुनाव: दो विधानसभा चुनाव

 

  • पटियाला: डॉ. बलबीर सिंह
  • उम्र: 67 वर्ष
  • शिक्षा: एमबीबीएस

 

  • फतेहगढ़ साहिब: गुरप्रीत सिंह जीपी
  • उम्र: 53 वर्ष
  • शिक्षा: 12वीं 

 

  • बठिंडा: गुरमीत सिंह खुड्डियां
  • उम्र: 61 वर्ष
  • शिक्षा: 12वीं

 

  • खडूर साहिब: लालजीत भुल्लर
  • उम्र: 42
  • शिक्षा: 12वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed