{"_id":"65d2e19857c7ff69b70d7864","slug":"aap-says-bjp-launched-operation-lotus-in-chandigarh-2024-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Mayor Election: तीन पार्षदों के भाजपा में जाने पर बिफरी आप, कहा-ये ऑपरेशन लोटस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Mayor Election: तीन पार्षदों के भाजपा में जाने पर बिफरी आप, कहा-ये ऑपरेशन लोटस
Mon, 19 Feb 2024 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:35 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों के भाजपा में जाने के बाद अब भाजपा के पास कुल 17 पार्षद हो गए हैं। सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर भाजपा के पास कुल 18 वोट हो गए हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस फिर से गठबंधन करती है तो गठबंधन के पास इस बार 17 वोट होंगे, जिसमें से 10 वोट आम आदमी पार्टी के और 7 वोट कांग्रेस के होंगे।
विज्ञापन
Chandigarh AAP President Dr Sunny Singh Ahluwalia
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। उससे पहले रविवार रात तीन आप पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस पर चंडीगढ़ आप के सह प्रभारी डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने कहा कि भाजपा ने 'ऑपरेशन लोटस' लॉन्च कर दिया है। जो पार्षद तीन दिन पहले तक भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे थे, उन्हें भाजपा की तरफ से या तो धमकाया गया या खरीदा गया है।
विज्ञापन
#WATCH | Chandigarh: On 3 AAP Councillors joining BJP, Chandigarh AAP President Dr Sunny Singh Ahluwalia says, "... They launched 'Operation Lotus'. The councillors who were protesting against them just three days ago, fighting for democracy, were either threatened or brought by… pic.twitter.com/7DVnwrxsuF
— ANI (@ANI) February 19, 2024
विज्ञापन
भाजपा में शामिल तीन पार्षद
मैं कभी आप का था ही नहीं
पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद कहा कि वह कभी आम आदमी पार्टी के थे ही नहीं। कुछ दिनों के लिए गुमराह हो गए थे, जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी में चले गए। वहां जाते ही उनके फोन बंद कर दिए गए थे लेकिन अब भाजपा में है। डेढ़ साल पहले ही वह भाजपा में आ गए थे और अब आगे भी भाजपा में ही रहेंगे।
पति को गलत फंसाया
पार्षद पूनम ने कहा कि वह केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुईं हैं। आप ने उन्हें मेयर का उम्मीदवार बनाने का वादा किया था। उनके पति समाजसेवक हैं और लोगों के साथ अच्छे संबंध थे। आम आदमी पार्टी ने उनके पति को गलत फंसाया। अब उनके पति जेल में हैं। पूनम ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक झूठी पार्टी इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी है।
मेयर बनाने का वादा कर मुकर गए थे, इसलिए छोड़ी पार्टी
पार्षद नेहा ने कहा कि वह सभी पार्षदों में काफी पढ़ी लिखी थीं। उन्हें वादा किया गया था कि मेयर का उम्मीदवार बनाया जाएगा लेकिन अंत में किसी और को मेयर का उम्मीदवार बना दिया गया। उनके साथ झूठा वादा किया गया थी इसलिए पार्टी छोड़ी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो गरीबों के लिए कार्य किए गए हैं। उससे भी वह काफी प्रभावित हैं।